17 अगस्त से होगा DPL का धमाकेदार आगाज, क्या IPL की तरह हो पाएगी कामयाब! जानें पूरा शेड्यूल

DPL T20 Purani Dilli 6 vs South Delhi Superstarz: 17 अगस्त से टी-20 दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) की शुरुआत होने जा रही है। यह टूर्नामेंट आईपीएल के फॉर्मेट की तरह होगी। 17 अगस्त से 8 सितंबर तक चलने वाले इस लीग के मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहले सीजन में 40 मैच होंगे, जिसमें 33 मैच पुरुषों के लिए और 7 मैच महिलाओं के लिए होंगे। वीरेंद्र सहवाग को इसका ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

इन दो टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) द्वारा आयोजित इस लीग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उद्घाटन मैच में ओल्ड दिल्ली-6 का मुकाबला साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स से होगा। दोनों श्रेणियों के लिए फाइनल मैच 8 सितंबर को होंगे। दोपहर के मैचों का टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा, जबकि शाम के मैचों का टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा।

DPL T20 1

क्या IPL की तरह हो पाएगी कामयाब

इस टूर्नामेंट को आईपीएल के फॉर्मेट पर शुरू किया गया है। दिल्ली प्रीमियर लीग का यह पहला सीजन है, ऐसे में इसकी सफलता का अंदाजा टूर्नामेंट में होने वाले मुकाबलों के बाद ही लगाया जाता है। आईपीएल में जहां दुनियाभर के क्रिकेटर भाग लेते हैं तो इस लीग में सिर्फ दिल्ली के क्रिकेटरों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह टूर्नामेंट कामयाब हो पाती है या नहीं?

ऋषभ पंत पर रहेगी फैंस की नजरें

ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, नवदीप सैनी और नितीश राणा जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा ले रहे हैं। पहला मैच 17 अगस्त को शाम 7 बजे ओल्ड दिल्ली-6 और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच होगा। 18 अगस्त को दोपहर 2 बजे सेंट्रल दिल्ली किंग्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच मुकाबला होगा, जबकि उसके बाद शाम 7 बजे वेस्ट दिल्ली लायंस और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला होगा।

दिल्ली प्रीमियर लीग का फुल शेड्यूल

17 अगस्त शाम सात बजे पुरानी दिल्ली-छह साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स
18 अगस्त दोपहर दो बजे सेंट्रल दिल्ली किंग्स ईस्ट दिल्ली राइडर्स
18 अगस्त शाम सात बजे वेस्ट दिल्ली लायंस नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स
19 अगस्त दोपहर दो बजे सिंगल हेडर
19 अगस्त शाम सात बजे सेंट्रल दिल्ली किंग्स नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स
20 अगस्त दोपहर दो बजे पुरानी दिल्ली-छह ईस्ट दिल्ली राइडर्स
20 अगस्त शाम सात बजे सेंट्रल दिल्ली किंग्स साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स

21 अगस्त दोपहर दो बजे सिंगल हेडर
21 अगस्त शाम सात बजे पुरानी दिल्ली-छह वेस्ट दिल्ली लायंस
22 अगस्त दोपहर दो बजे सिंगल हेडर
22 अगस्त शाम सात बजे ईस्ट दिल्ली राइडर्स साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स
23 अगस्त दोपहर दो बजे सेंट्रल दिल्ली किंग्स पुरानी दिल्ली-छह
23 अगस्त शाम सात बजे वेस्ट दिल्ली लायंस ईस्ट दिल्ली राइडर्स
24 अगस्त दोपहर दो बजे नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स पुरानी दिल्ली-छह
24 अगस्त शाम सात बजे वेस्ट दिल्ली लायंस सेंट्रल दिल्ली किंग्स
25 अगस्त दोपहर दो बजे साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स वेस्ट दिल्ली लायंस
25 अगस्त शाम सात बजे ईस्ट दिल्ली राइडर्स नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स

26 अगस्त दोपहर दो बजे सिंगल हेडर
26 अगस्त शाम सात बजे साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स पुरानी दिल्ली-छह
27 अगस्त दोपहर दो बजे ईस्ट दिल्ली राइडर्स सेंट्रल दिल्ली किंग्स
27 अगस्त शाम सात बजे पुरानी दिल्ली-छह नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स
28 अगस्त दोपहर दो बजे सिंगल हेडर
28 अगस्त शाम सात बजे साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स सेंट्रल दिल्ली किंग्स
29 अगस्त दोपहर दो बजे नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स वेस्ट दिल्ली लायंस
29 अगस्त शाम सात बजे ईस्ट दिल्ली राइडर्स पुरानी दिल्ली-छह
30 अगस्त दोपहर दो बजे वेस्ट दिल्ली लायंस साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स
30 अगस्त शाम सात बजे नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स सेंट्रल दिल्ली किंग्स
31 अगस्त दोपहर दो बजे साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स
31 अगस्त शाम सात बजे वेस्ट दिल्ली लायंस पुरानी दिल्ली-छह

1 सितंबर दोपहर दो बजे नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स
1 सितंबर शाम सात बजे ईस्ट दिल्ली राइडर्स वेस्ट दिल्ली लायंस
2 सितंबर दोपहर दो बजे ईस्ट दिल्ली राइडर्स (महिला) साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स (महिला)
2 सितंबर शाम सात बजे पुरानी दिल्ली-छह सेंट्रल दिल्ली किंग्स
3 सितंबर दोपहर दो बजे सेंट्रल दिल्ली किंग्स (महिला) पुरानी दिल्ली-छह (महिला)
3 सितंबर शाम सात बजे सेंट्रल दिल्ली किंग्स वेस्ट दिल्ली लायंस
4 सितंबर दोपहर दो बजे सेंट्रल दिल्ली किंग्स (महिला) ईस्ट दिल्ली राइडर्स (महिला)
4 सितंबर शाम सात बजे नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ईस्ट दिल्ली राइडर्स
5 सितंबर दोपहर दो बजे पुरानी दिल्ली-छह (महिला) साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स (महिला)
5सितंबर शाम सात बजे साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ईस्ट दिल्ली राइडर्स
6 सितंबर दोपहर दो बजे साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स (महिला) सेंट्रल दिल्ली किंग्स (महिला)
6 सितंबर शाम सात बजे पुरुष वर्ग का पहला सेमीफाइनल
7 सितंबर दोपहर दो बजे ईस्ट दिल्ली राइडर्स (महिला) पुरानी दिल्ली-छह
7 सितंबर शाम सात बजे पुरुष वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल
8 सितंबर दोपहर दो बजे महिला वर्ग का फाइल
8 सितंबर शाम सात बजे पुरुष वर्ग का फाइनल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+