IPL के सितारे अब DPL में बिखेरेंगे चमक, प्रियांश आर्य से लेकर नितीश राणा तक लिस्ट में शामिल
DPL 2025 Top IPL Players: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 का दूसरा संस्करण 2 अगस्त से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। इस बार का टूर्नामेंट पहले से बड़ा और रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इसमें आईपीएल के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं। आठ टीमों के बीच होने वाले इस टी-20 टूर्नामेंट में क्रिकेट प्रेमियों को दमदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।
प्रियांश आर्य पर रहेगी नजरें (DPL 2025 Top IPL Players)
प्रियांश आर्य ने इस साल आईपीएल में पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से डेब्यू किया था। अब वह DPL में आउटर दिल्ली वॉरियर्स के लिए खेलेंगे। उन्होंने IPL 2025 में 17 मैचों में 475 रन बनाए थे, उनका स्ट्राइक रेट 179.24 रहा था। अब DPL में भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 सिर्फ एक घरेलू टूर्नामेंट नहीं, बल्कि कई खिलाड़ियों के लिए करियर की नई शुरुआत का जरिया है।

ईशांत शर्मा और हर्षित राणा दिखाएंगे दम
भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स का हिस्सा थे, इस बार DPL में वेस्ट दिल्ली लायंस की जर्सी में नजर आएंगे। उनके साथ ही हर्षित राणा, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख पेसर हैं, वो भी वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए ही खेलेंगे। उन्होंने इस साल KKR के लिए 15 विकेट झटके थे।
नितीश राणा के पास मौका
नितीश राणा आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले और 217 रन बनाए। वो भी वेस्ट दिल्ली लायंस से DPL में खेलते दिखाई देंगे। आईपीएल 2025 में राणा राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से महज 21.70 की औसत से 217 रन ही निकले। उन्होंने 2 अर्धशतक तो लगाए लेकिन उनकी दूसरे मैचों में परफॉर्मेंस खराब रही।
आयुष बडोनी दिखाएंगे दम
लखनऊ सुपर जायंट्स के भरोसेमंद बल्लेबाज़ आयुष बडोनी DPL में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ की ओर से खेलेंगे। आईपीएल 2025 में उन्होंने 329 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 148.19 रहा था। उनके साथ ही दिग्वेश राठी, जो एक युवा स्पिनर हैं और LSG से डेब्यू कर चुके हैं, वो भी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ की गेंदबाज़ी को मजबूत करेंगे। उन्होंने IPL में 13 मैचों में 14 विकेट लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications