Dream 11: करोड़पति बनने का सुनहरा मौका? ऋषभ पन्त सहित ये 11 खिलाड़ी चुनने से हो सकते हैं मालामाल
PD6 vs SDS Dream XI: दिल्ली प्रीमियर लीग में आज मुकाबला होना है। सीजन के पहले ही मैच में पुरानी दिल्ली 6 और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के बीच जंग होगी। दोनों ही टीमों की तरफ से प्रयास यही किया जाएगा कि इस मैच में जीत दर्ज करने हुए लीग की शुरुआत धांसू अंदाज में की जाए।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। पुरानी दिल्ली 6 में ऋषभ पन्त जैसा धांसू स्टार खिलाड़ी खेलते हुए दिखेगा। आईपीएल की तरह पन्त का बल्ला यहाँ भी चलने की उम्मीद की जा सकती है। लोकल टूर्नामेंट होने की वजह से फैन्स में भी उत्साह रहेगा।

दोनों टीमों की तरफ से इस लीग के लिए कड़ी तैयारी की गई है और प्रशंसक एक गहन और प्रतिस्पर्धी मैच की उम्मीद कर सकते हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला मुकाबला एक रोमांचक होने की उम्मीद की जा सकती है। पहला मैच हर इवेंट में खास ही होता है। आज का एनकाउंटर देखने लायक होगा और इसकी ड्रीम इलेवन के बारे में जानना जरुरी है।
PD6 vs SDS Dream XI
कप्तान: ऋषभ पन्त
उपकप्तान: आयुष बदोनी
बल्लेबाज: अर्पित राणा, विजन पांचाल, मयंक गुसाईं
ऑल राउंडर: ललित यादव, कुंवर बिधुड़ी
गेंदबाज: इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, सुमित माथुर, शिवम शर्मा
पुरानी दिल्ली 6 संभावित प्लेइंग 11
ऋषभ पंत (कप्तान), प्रियांश आर्य, ललित यादव, शिवम शर्मा, आयुष सिंह, सुमित छिकारा, अर्पित राणा, ईशांत शर्मा, प्रिंस यादव, अंकित भड़ाना, केशव दलाल
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज संभावित प्लेइंग 11
आयुष बदोनी (कप्तान), प्रियांश आर्य, सुमित माथुर, दिविज मेहरा, कुँवर बिधूड़ी, तेजस्वी दहिया, राघव सिंह, कुलदीप यादव, सार्थक रे, लक्ष्य सहरावत, दीपांशु गुलिया
इस मुकाबले में मुख्य आकर्षण का केंद्र ऋषभ पन्त और इशांत शर्मा होंगे। दोनों इंटरनेशनल स्टार्स के होने से मैच में चार चाँद लग जाएंगे। आयुष बदोनी भी आईपीएल में खेलते हैं। वह भी एक ख़ासा जाना-माना चेहरा है। ललित यादव भी आईपीएल में खेल चुके हैं। फैन्स को पन्त के छक्कों की उम्मीद रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications