'ऋषभ पन्त चेन्नई सुपर किंग्स में खेलेंगे तो हैरान मत होना,' पूर्व भारतीय खिलाड़ी का दावा
Rishabh Pant: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बाद खिताबी जीत दर्ज की है। टीम को काफी सम्मान भी मिला। महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 41 साल है और शायद वह इस सीजन के बाद आगे खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। उनका यह अंतिम आईपीएल साबित हो सकता है।
धोनी के जाने पर चेन्नई में एक कप्तान की आवश्यकता होगी और एक खिलाड़ी के रूप में भी जगह खाली हो जाएगी। धोनी की जगह किस खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स लेगी, यह तो फिलहाल नहीं कहा जा सकता है लेकिन डीप दासगुप्ता ने एक दावा किया है।

जियो सिनेमा पर बातचीत में दासगुप्ता ने कहा कि ऋषभ पन्त चेन्नई की टीम में जा सकते हैं। उनका कहना था कि अगर पन्त को 2025 में चेन्नई लेती है, तो हैरान नहीं होना चाहिए। धोनी और पन्त काफी करीबी हैं और निश्चित रूप से धोनी को वह काफी सम्मान करते हैं। धोनी भी पन्त को काफी पसंद करते हैं।
दासगुप्ता ने आगे कहा कि धोनी और पन्त एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताते हैं। उनका कनेक्शन और ऋषभ की सोच भी काफी मेल खाती है। वह आक्रामक और सकारात्मक हैं। वह हमेशा जीतने की ही बातें करते हैं।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष ऋषभ पन्त का कार एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद से वह मैदान से बाहर हैं। हालांकि सर्जरी के बाद वह रिहैब से गुजरे थे और अब एक बार फिर से मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हो रहे हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के अहम खिलाड़ी हैं और उनका आना टीम के लिए अच्छा संकेत होगा।
ऋषभ पन्त की तस्वीरें भी सामने आई है, वह फिट होने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। धोनी के बाद चेन्नई को नया कप्तान नियुक्त करना पड़ेगा। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि पन्त को ही कमान थमाई जाएगी। चेन्नई में और भी खिलाड़ी हैं जो धोनी की जगह कप्तानी संभाल सकते हैं लेकिन माही की भरपाई शायद कोई नहीं के पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications