टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 3 मैचों पर मंडराया संकट, डोमिनिका ने मेजबानी से किया इनकार, बताया कारण

ICC T20 World Cup 2024: अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होना है, लेकिन टूर्नामेंट के तीन मैचों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि डोमिनिका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैचों की मेजबानी करने से इनकार कर दिया है।

दरअसल, डोमिनिका ने स्टेडियम को तैयार करने का काम तय समय सीमा पर पूरा नहीं किया और गुरुवार को सरकार ने कहा कि वह टी20 वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी से अपना नाम वापस ले रही है। डोमिनिका उन सात कैरेबियाई देशों में से एक है, जिसे टी20 वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी करनी है। विंडसर पार्क को एक ग्रुप मैच और दो सुपर-8 मैचों की मेजबानी करने के लिए चुना गया था, ऐसे में इस बयान ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

T20 World Cup

डोमिनिका सरकार के एक बयान में कहा कि, विंडसर पार्क स्पोर्ट्स स्टेडियम और बेंजामिन पार्क दोनों में कई काम किए गए हैं, जिनमें प्रैक्टिस और मैच स्थलों के विस्तार और उन्नयन की शुरुआत, जहां आवश्यक हो वहां अतिरिक्त पिचों का निर्माण और बहुत कुछ शामिल है। हालांकि, विभिन्न कॉन्ट्रैक्टर द्वारा दी गई समयसीमा से पता चला कि टूर्नामेंट की शुरुआत के लिए उन्हें समय पर पूरा करना संभव नहीं था।

परिणामस्वरूप, हमने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2024 के किसी भी मैच की मेजबानी नहीं करने का निर्णय लिया है। डोमिनिका सरकार इन मैचों की मेजबानी करने में सक्षम नहीं है। डोमिनिका की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी बेहतरीन रही है, जिसे उजागर करते हुए सभी के हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

सरकार ने आगे कहा कि, 'डोमिनिका क्रिकेट वेस्टइंडीज सरकार वर्षों से साझेदारी के लिए धन्यवाद और भविष्य में भी साथ मिलकर काम करना जारी रखने के लिए तत्पर है। डोमिनिका सरकार सफल टूर्नामेंट के आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देती है।' फिलहाल इस बयान के बाद आईसीसी की प्रतिक्रिया आना अभी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+