CSK की लगातार पांचवीं हार की दुआ करेगा ये दिग्गज, धोनी ने सरेआम बताया 'धोखेबाज'
IPL 2025 MS Dhoni, DJ Bravo: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच शुक्रवार को एक हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। सीएसके के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर बनने के बाद पहली बार चेन्नई लौटे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ चार आईपीएल जीत का जश्न मनाने वाले ब्रावो को 2025 सीज़न से पहले गौतम गंभीर की जगह केकेआर ने नियुक्त किया था।
धोनी से मिले ड्वेन ब्रावो (IPL 2025 MS Dhoni, DJ Bravo)
चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 39 मैच खेलने वाले ड्वेन ब्रावो शुक्रवार 11 अप्रैल को एमएस धोनी की येलो आर्मी का सामना करने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के डगआउट में बैठेंगे। अपने पुराने आईपीएल घर में लौटने पर ब्रावो ने धोनी और रवींद्र जडेजा के साथ दिल को छू लेने वाली बातचीत की। तीनों ने करीब एक दशक तक ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। ऐसे में तीनों के बीच बॉन्डिंग जबरदस्त है।

धोनी ने कहा गद्दार
जब धोनी ने ब्रावो को केकेआर की जर्सी में देखा तो उन्होंने सीधे अपने पूर्व साथी को "गद्दार" कह दिया। सीएसके के दिग्गज नेट्स में अपनी बल्लेबाजी प्रैक्टिस कर रहे थे। तभी ब्रावो मुस्कुराते हुए उनके पास आए और मुट्ठी बांध ली। इंस्टाग्राम पर चेन्नई ने इस पल को फैंस के बीच शेयर किया। चेहरे पर निराश मुस्कान के साथ ब्रावो ने जवाब दिया, "जीवन बहुत अनुचित है।"
ब्रावो मांगेगे सीएसके की हार की दुआ
धोनी ने ड्वेन ब्रावो को देखा उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "धोखेबाज आ गया।" दूसरी ओर ब्रावो ने पहले रवींद्र जडेजा को गले लगाया और उसके बाद धोनी से हाथ मिलाया। सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ड्वेन ब्रावो पीली जर्सी में चेन्नई के लिए लंबे समय तक मैच विनिंग परफॉर्मेंस देने का काम कर चुके हैं। लेकिन आज वह सीएसके की हार की दुआ मांगते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications