Asia Cup 2023: एशिया कप में डिज़्नी को होगी 400 करोड़ की कमाई! भारत-पाकिस्तान मैच में पैसों की बरसात

Asia Cup 2023, Disney+ Hotstar: एशिया कप का आगाज होने में अब एक ही दिन का समय रह गया है। पाकिस्तान और नेपाल के बीच होने वाले मैच के साथ एशिया कप का आगाज कर दिया जाएगा। पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला अपने घर पर नेपाल के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 31 अगस्त को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच भी पाकिस्तान में ही मुकाबला खेला जाएगा।

एशिया कप यहां देख सकते हैं लाइव: एशिया कप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके अलावा टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1, स्टार स्पोर्ट्स, स्टार स्पोर्ट्स 2, एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स तमिल पर किमैच को देखा जा सकता है। डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर यूजर्स को एशिया कप 2023 और वर्ल्ड कप 2023 के मैच फ्री में दिखाने का फैसला किया है।

 Asia Cup 2023 1

400 करोड़ की कमाई की उम्मीद: डिज्नी + हॉटस्टार एशिया कप के दौरान विज्ञापन के जरिए 400 करोड़ की कमाई कर सकती है। डिज्नी + हॉटस्टार ने अपने टीवी चैनल, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म, डिज़्नी+हॉटस्टार सहित 17 प्रायोजकों और 100 से अधिक विज्ञापनदाताओं के साथ पहले ही समझौते कर लिए हैं। जिस वजह से डिज्नी + हॉटस्टार को एशिया कप में मोटी कमाई होने की उम्मीद है।

विज्ञापनों के जरिए आएगा पैसा: लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रायोजक सूची में कई ब्रांड शामिल हैं। कोका-कोला, थम्स अप, अमूल, मैकेनरो, नेरोलैक पेंट, बर्जर पेंट्स, और सैमसंग, एमआरएफ टायर्स और मारुति सुजुकी जैसे बड़े ब्रांड एशिया कप के दौरान विज्ञापन देने के लिए तैयार हैं। जिसके लिए कंपनी के साथ डिज्नी + हॉटस्टार ने पहले ही समझौता कर लिया है।

भारत-पाकिस्तान मैच पर बरसेगा पैसा: जहां डिज्नी + हॉटस्टार को दूसरे मुकाबलों के लिए 10 सेकंड एड के लिए 2 से 3 लाख मिलेगा। वहीं भारत-पाकिस्तान मैच के लिए 10 संकेड के लिए 25 से 30 लाख दिए जाएंगे। भारत-पाकिस्तान एशिया कप में 2 से 3 बार आपस में भिड़ सकती है। लिहाजा इससे डिज्नी + हॉटस्टार को जमकर कमाई होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+