क्रिकेट बंद होने के बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार को लगा तगड़ा झटका, घटे 12.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स

क्रिकेट प्रेमियों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। जैसे ही आईपीएल शुरू होता है, और फाइनल तक पहुंचा है वैसे-वैसे लाइव व्यूअरशिप को लेकर हर बार नए रिकॉर्ड्स देखने को मिलते हैं, लेकिन टूर्नामेंट के बंद होते ही शोर थम जाता है। इस बीच डिज्नी प्लस हॉटस्टार को लेकर एक चौंका देने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

क्रिकेट कंटेंट नहीं होने से लगा झटका
दरअसल, डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने 2023-27 चक्र के लिए आईपीएल के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार खो दिए हैं। इसके बाद से प्लेटफॉर्म पर कोई क्रिकेट कंटेंट नहीं है। क्रिकेट बंद होने से डिज्नी प्लस हॉटस्टार के अप्रैल-जून तिमाही में 12.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स कम हो गए हैं।

प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट कंटेंट नहीं होने के कारण ये झटका लगा है। अप्रैल-जून लगातार तीसरी तिमाही है जिसमें डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स घटे हैं।

disney plus hotstar

हॉटस्टार ने अक्टूबर-दिसंबर 2022 तक 38 लाख सब्सक्राइबर्स खो दिए। इसके बाद एक ओर झटका जनवरी-मार्च 2023 में लगा, जब प्लेटफॉर्म को 42 लाख सब्सक्राइबर्स गंवाने पड़े। इसके बाद अप्रैल-जून 2023 तिमाही तक 1.25 करोड़ सब्सक्राइबर्स कम हो गए। कुल मिलाकर हॉटस्टार ने 9 महीने की अवधि में 2 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स खो दिए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मूल कंपनी वॉल्ट डिजनी कंपनी कथित तौर पर अपने भारत के कारोबार की बिक्री की संभावना तलाश रही है। डिज्नी के भारत के ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्राइबर्स अप्रैल-जून तिमाही में 24% गिरकर 40.4 मिलियन रह गए, जबकि एक तिमाही पहले यह 52.9 मिलियन थे।

सितंबर 2022 के अंत में एशिया में इसके 61.3 मिलियन ग्राहक थे। इसका एक बड़ा हिस्सा भारत से आया, जिससे यह देश में उपयोगकर्ता आधार के हिसाब से सबसे बड़ा स्ट्रीमर बन गया।

चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर केविन लैंसबेरी ने कहा कि, डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ग्राहकों में इस तिमाही में गिरावट आई है क्योंकि हमने अपने प्लेटफॉर्म को आईपीएल के बाद अन्य खेल और मनोरंजन पेशकशों के साथ जोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- Asian Champions Trophy 2023: सेमीफाइनल में भारत और जापान के बीच होगा मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

सितंबर 2022 के अंत से, इसका आधार हर तिमाही में गिर गया है, नौ महीनों में 20 मिलियन से अधिक ग्राहक कम हो गए हैं। प्लेटफॉर्म ने 31 मार्च से अपने प्लेटफॉर्म पर एचबीओ कंटेंट की स्ट्रीमिंग भी बंद कर दी है, जिसमें गेम ऑफ थ्रोन्स, द लास्ट ऑफ अस और सक्सेशन जैसे लोकप्रिय शो शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+