रजत पाटीदार के वनडे टीम में चयन के बाद वायरल हुआ DK का ट्वीट, BCCI से कर डाली ये मांग
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि घरेलू क्रिकेट में रनों की बारिश करने वाले रजत पाटीदार और युवा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बनाया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर स्टार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (DK) का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

DK ने किया शानदार ट्वीट
वनडे टीम सामने आने के बाद दिनेश कार्तिक ने रजत पाटीदार और मुकेश कुमार के लिए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ''रजत पाटीदार और मुकेश कुमार को टीम में चयन होने पर खुशी है। यह दोनों खिलाड़ी टीम में चयन के हकदार हैं। वहीं, अब सरफराज खान और बाबा इंद्रजीत को भी टेस्ट टीम में मौका मिलना चाहिए। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और उनकी प्रतिभा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह दोनों खिलाड़ी अद्भुत हैं।''
So happy to see Rajat patidar there , so deserves this selection ❤️
Well done to Mukesh Kumar too 👍Now Sarfaraz Khan and Indrajith baba into the test scheme of things . Can't ignore such brilliant performers and performances.Theyve just been phenomenalTALENT APLENTY 🙏🥂 https://t.co/2vpcoeMdBn— DK (@DineshKarthik) October 3, 2022

इनकी हुई वकालत
कार्तिक ने अपने इस ट्वीट में घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहा सरफराज खान और बाबा इंद्रजीत की वकालत की। ये दोनों खिलाड़ी पिछले काफी समय से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सरफराज की बात करें, तो उनको इस साल के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनाया जा सकता है। अभी तक खेले 28 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 79.71 की औसत से कुल 2790 रन बनाए हैं। वहीं, इंद्रजीत ने 58 फर्स्ट क्लास मैचों में 53 की औसत से 3987 रन बनाए हैं।

रजत ने दिखाया दम
रजत पाटीदार की बात करें तो आईपीएल-15 से इस खिलाड़ी ने कमाल का खेल दिखाया। आईपीएल के आरसीबी की ओर से खेलते हुए उन्होंने 8 मैचों में 55.50 की औसत और 153 के स्ट्राइक रेट से कुल 333 रन बनाए थे। एलिमिनेटर मैच में उन्होंने लखनऊ के खिलाफ नाबाद 112 रन बनाए थे। वहीं, मुकेश कुमार पिछले 4 फर्स्ट क्लास मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं।

भारतीय वनडे टीम
शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव , रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मो. सिराज, दीपक चाहरी।












Click it and Unblock the Notifications