DHONI और हार्दिक पंड्या की तरह तूफानी फिनिशर कैसे बन गए रिंकू सिंह? कार्तिक ने खोला राज
Dinesh Karthik on Rinku Singh: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह सुर्खियों में हैं। रिंकू सिंह ने 14 गेंद में नाबाद 22 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके भी जड़े। भारतीय टीम को इस मुकाबले को जीतने के लिए आखिरी गेंद पर एक रन की जरूरत थी। रिंकू सिंह ने एक जोरदार छक्का लगाया लेकिन अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया। भारत ने इस मैच को आसानी से जीत लिया।
भारत ने जीता मैच: पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए। 209 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और ऋतुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले ही रन आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल ने भी कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने इस मुकाबले को जीत लिया। रिंकू सिंह ने अंत में फिनिशर की भूमिका निभाने का काम किया।

इंटरनेशनल लेवल पर कमाल दिखा रहे रिंकू: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह ने इस तरह की कई पारियां खेल रखी है। अब इंटरनेशनल लेवल पर भी रिंकू सिंह अपना कमाल दिखा रहे हैं। रिंकू सिंह को लेकर कर उनके पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक ने कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साल 2018 में मैंने रिंकू सिंह को हमेशा अभिषेक नायर के साथ देखा था। वह हमेशा मुझे कहते रहे बस समय का इंतजार है यह खिलाड़ी कुछ खास करेगा।
फिनिशर बन गए रिंकू सिंह: अभिषेक नायर को रिंकू सिंह पर काफी भरोसा था। अलीगढ़ के एक छोटे से शहर से आने वाले रिंकू की सोच में बदलाव की जरूरत थी और यह मानसिकता को बदलने का काम अभिषेक नायर ने बखूबी किया। दिनेश कार्तिक के मुताबिक अभिषेक नायर ने रिंकू के डर को खत्म किया और डेथ ओवरों में हीटिंग के स्किल्स को निखारा जिस कारण अब वह ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। रिंकू सिंह की गिनती अब महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या जैसे फिनिशरों में की जाती है।
जीत के बाद लगाया गले: रिंकू सिंह ने भारत को जीत दिलाने के बाद अभिषेक नायर को गले लगाया। कार्तिक ने ट्विटर पर तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि जब आज मैं इस फोटो को देखा मुझे महसूस हुआ कि बतौर कोच नायर का कद बढ़ा है और वह रिंकू के लिए जो खुशी महसूस करते हैं उसे बाकी दुनिया के साथ शेयर कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications