टेस्ट क्रिकेट में लगातार नाकाम हो रहे शुभमन गिल को मिली वॉर्निंग, टीम से हो सकती है छुट्टी
Shubman Gill Place In Playing XI: टी-20 और वनडे में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल टेस्ट फॉर्मेट में फ्लॉप रहे हैं। लगातार नाकाम होने के बाद शुभमन गिल के जगह पर भी सवाल उठने लगे हैं। खासतौर पर जब से शुभमन गिल ने नंबर तीन की कमान संभाली है, उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है। किसी भी टीम के लिए नंबर तीन का पोजीशन बेहद अहम होता है। ऐसे में गिल ने अब तक नंबर तीन पर खेलते हुए भारत की तरफ से कोई भी बड़ी पारी नहीं खेली है।
गिल को बनाना होगा रन: लंबे समय तक भारत के लिए नंबर तीन पर चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट में अपना दमखम दिखाया है। लेकिन शुभमन गिल चेतेश्वर पुजारा की उस कमी को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। साउथ अफ्रीका दौरे पर गिल पहली पारी में दो रन और दूसरी पारी में 26 रन बनाकर आउट हो गए थे। क्रिकेट फैंस को केपटाउन में होने वाले दूसरे मुकाबले में गिल के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।

भाग्यशाली हैं गिल: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शुभमन गिल को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने क्रिकबज पर एक शो के दौरान कहा शुभमन गिल को लेकर यहां पर सवालिया निशान है, वह लोगों की उम्मीद पर खड़े नहीं उतरे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें भी इस बात की जानकारी होगी कि यदि कोई बल्लेबाज 20 टेस्ट खेलने के बाद भी 30 के औसत के करीब रन नहीं बना रहा है तो अपने आप में वह खुद को थोड़ा भाग्यशाली मानेगा।
इस खिलाड़ी को मिले मौका: दिनेश कार्तिक ने गिल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह आने वाले कुछ मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल नहीं होते हैं तो उनकी जगह निश्चित तौर पर सवालों के घेरे में होगी। कार्तिक ने गिल के रिप्लेसमेंट पर बात करते हुए कहा कि सरफराज खान और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी डोमेस्टिक मैच लगातार रन बना रहे हैं। रेड बॉल क्रिकेट में सरफराज खान कई सालों से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों को गिल की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications