Rishabh Pant के साथ बहुत गलत हुआ है, आलोचना करने वालों को दिनेश कार्तिक का करारा जवाब

ऋषभ पन्त इस समय बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम के साथ नहीं हैं। वनडे टीम में पहले उनको शामिल किया गया था लेकिन बाद में बाहर कर दिया गया। दिनेश कार्तिक ने पन्त का बचाव किया है।

Dinesh Karthik defends Rishabh Pant: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त का करियर अभी ठीक नहीं चल रहा है और फॉर्म भी साथ नहीं दे रही है। हालांकि टीम मैनेजमेंट की तरफ से उनको बैक किया गया है। बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज से पहले पन्त को मेडिकल टीम के कहने पर टीम से बाहर रखने का निर्णय लिया गया। इससे पहले वह इस टीम में शामिल थे। पन्त की काफी आलोचना भी हो रही है। इस बीच दिनेश कार्तिक ने ऋषभ पन्त का बचाव करने वाली बात कही है।

दिनेश कार्तिक ने आलोचना को बताया अनुचित

दिनेश कार्तिक ने आलोचना को बताया अनुचित

दिनेश कार्तिक ने ऋषभ पन्त की हो रही आलोचना को अनुचित बताते हुए कुछ तथ्य देखने की बात कही। क्रिकबज पर बातचीत करते हुए कार्तिक ने कहा कि टी20 और वनडे क्रिकेट को अलग रखकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पन्त ने पिछले 10 वनडे में 45 के औसत से रन बनाए हैं जिनमें इंग्लैंड में खेली गई वनडे सीरीज में एक शतक भी आया था। उन्होंने अच्छा काम किया है। ऐसे में आप नहीं कह सकते कि उनको टीम से बाहर कर देना चाहिए।

पन्त को मौका मिलना चाहिए

पन्त को मौका मिलना चाहिए

कार्तिक ने आगे कहा कि पन्त गेम में मौका मिलने के हकदार हैं। किसी दूसरे प्रारूप में खराब खेल की वजह से हर प्रारूप से बाहर नहीं किया जा सकता है। उनको प्रदर्शन करने के लिए खेलने का मौका देना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो कोई निर्णय लेना चाहिए। टी20 प्रारूप के आधार पर आप उनको बाहर नहीं कर सकते। यह इस खिलाड़ी के साथ अनुचित है। टी20 क्रिकेट ज्यादा होने के कारण उन आंकड़ों को जोड़कर लोग कहते हैं कि अरे इसने तो अच्छा नहीं किया है। हमें चीजों को इस तरह से नहीं देखना चाहिए।

ऋषभ पन्त हैं बांग्लादेश वनडे सीरीज से बाहर

ऋषभ पन्त हैं बांग्लादेश वनडे सीरीज से बाहर

पन्त को न्यूजीलैंड में दो वनडे मैचों में बैटिंग करने का मौका मिला था लेकिन वह बेहतर करने में नाकाम रहे थे। बांग्लादेश दौरे की वनडे टीम में वह पहले से ही शामिल थे। ऐसे में न्यूजीलैंड में प्रदर्शन के आधार पर उनके ऊपर सवाल उठे। इसके बाद बीसीसीआई ने उनको टीम से रिलीज कर दिया। हालांकि बोर्ड ने मेडिकल टीम की सलाह पर यह फैसला लेने की बात कही लेकिन मामला कुछ और है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+