दिग्वेश राठी को DPL में मिला IPL से भी ज्यादा पैसा, मैदान पर बल्लेबाज को दी गाली, जानें फिर क्या हुआ?
DPL 2025, Digvesh Rathi: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) के दूसरे सीजन में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल चुके हैं। आईपीएल के कई सितारे इस सीजन दिल्ली प्रीमियर लीग में अपना दमखम दिखा रहे हैं। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजाएंट्स की तरफ से खेलने वाले दिग्वेश राठी भी डीपीएल में जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दिग्वेश राठी ने मैच के दौरान कुछ ऐसा किया कि वह फैंस के बीच चर्चा में आ गए।
एग्रेसिव रवैये के लिए जाने जाते हैं दिग्वेश राठी (DPL 2025, Digvesh Rathi)
स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी इस सीजन साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ की ओर से खेल रहे हैं। आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स की तरफ से खेलते हुए अपनी आक्रामक सेलिब्रेशन और एग्रेसिव रवैये के लिए पहले ही कई बार जुर्माना झेल चुके राठी अब DPL में भी उसी तेवर में नजर आए। लेकिन इस बार उनके गुस्से का जवाब मैदान पर बल्लेबाज ने दमदार बैटिंग करके देने का काम किया।

मैच के दौरान हुई झड़प
5 अगस्त को खेले गए मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ का सामना वेस्ट दिल्ली लॉयंस से हुआ। मुकाबले के दौरान पांचवें ओवर में दिग्वेश राठी और बल्लेबाज अंकित कुमार के बीच गरमा-गरमी हो गई। राठी पहले बॉलिंग एक्शन से हटे, फिर एंगल बदला, लेकिन जब गेंद डालने ही वाले थे तो बल्लेबाज अंकित ने खुद ही क्रीज से हटने का फैसला किया।
लाइव मैच में दी गाली!
इस हरकत से दिग्वेश भड़क गए और उन्होंने अंकित कुमार को गाली दे दी। हालांकि उस समय अंकित ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन अगले ही ओवर में उन्होंने राठी की गेंदों पर दो लगातार छक्के जड़ दिए, और उसी अंदाज़ में इशारा भी कर दिया। राठी के लिए यह मैच बेहद खराब रहा, उन्होंने 3 ओवर में 33 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले सके। दूसरी ओर अंकित कुमार ने सिर्फ 46 गेंदों में 96 रन ठोक दिए, जिसमें 11 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। वेस्ट दिल्ली लॉयंस ने 186 रनों का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में 8 विकेट रहते ही हासिल कर लिया।
डीपीएल में मिला आईपीएल से ज्यादा पैसा
इससे पहले साउथ दिल्ली की पारी में कप्तान आयुष बदोनी ने 25 गेंदों पर 48 रनों की तेज़ पारी खेली थी। उनके साथ कुंवर बिधूड़ी और सुमित माथुर ने भी योगदान दिया, जिससे टीम ने 20 ओवर में 185/7 रन बनाए। बता दें कि डीपीएल में दिग्वेश राठी को आईपीएल से भी अधिक पैसे दिए गए हैं। दिग्वेश राठी को इस सीजन के लिए 38 लाख रुपये मिले हैं, जबकि आईपीएल में लखनऊ ने उन्हें 30 लाख में खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications