IND vs CAN: कनाडा से जीतकर भी पाकिस्तानी टीम होगी वर्ल्ड कप से बाहर? भारत के साथ ये टीम सुपर-8 में जाएगी

PAK vs CAN: पाकिस्तान और कनाडा का आज टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला होना है। पाकिस्तानी टीम के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है। आज अगर पाक टीम को हार का सामना करना पड़ता है, तो फिर सभी रास्ते बंद हो जाएँगे। सुपर 8 में जाने का मौका भी नहीं मिल पाएगा।

पाकिस्तान को यह मैच हर हाल में जीतना है लेकिन इसमें जीत दर्ज करने के बाद भी स्थिति अच्छी नहीं कही जा सकती है। पाक टीम को सुपर आठ में जगह शायद ही मिले। इस मैच में जीत दर्ज करने पर तालिका में दो अंकों के साथ खाता खुल जाएगा।

pakistan team

उधर यूएसए दो मैचों में जीत दर्ज करनेके बाद टॉप आठ में जाने की प्रबल दावेदार बन गई है। यूएस के कुल आठ अंक है। भारत के बाद यूएस ही ऐसी टीम है जो सुपर आठ में जाने के करीब है। यूएस का अगला मैच आयरलैंड के खिलाफ होने वाला है। यह मैच काफी अहम है।

आयरलैंड के खिलाफ अगर यूएस की टीम मुकाबला जीत लेती है, तो सुपर आठ का रास्ता तय कर लेगी। अगर हार जाती है, तो मामला संफ सकता है। उस स्थिति में अगर पाकिस्तान भी आयरलैंड को हरा देती है, तो यूएस के साथ 4 अंक शेयर करेगी। उस समय नेट रन रेट अच्छा होने वाली टीम आगे जाएगी।

अब समस्या यहाँ यूएस और आयरलैंड के मैच में है। आयरलैंड और यूएस के बीच मुकाबले में बारिश का पूर्वानुमान है। अगर यह मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा और पाकिस्तानी टीम के बाहर होने के आसार बढ़ जाएंगे। यूएस पांच अंक लेकर टॉप आठ में जगह बना लेगा।

पाकिस्तानी टीम यह भी चाहेगी कि टीम इंडिया अब कनाडा और यूएस के खिलाफ होने वाले दोनों मैचों में जीत दर्ज ना करे, हालांकि यह काफी मुश्किल काम है। भारतीय टीम इन दोनों टीमों से हार जाए, ऐसा होना मुश्किल कार्य नजर आ रहा है। पाकिस्तान का बाहर होना लगभग तय दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+