युजवेंद्र चहल को मिल गई नई गर्लफ्रेंड? कौन है मिस्ट्री गर्ल, जिसके साथ दुबई में सरेआम देखा मैच
Yuzvendra Chahal: धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का मामला ज्यादा पुराना नहीं हुआ है, हाल ही में दोनों का तलाक होने की खबरें आई थीं। इसके बाद दोनों तरफ से कोई पुष्टि नहीं हो पाई। चहल और धनश्री दोनों ने कुछ नहीं कहा लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट्स से कई चीजें साफ़ हो गई।
चहल अपने जीवन में व्यस्त और मस्त हैं, धनश्री भी अपने शूट और अन्य कामों में बिजी दिखाई देती हैं। इस बीच चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच देखने के लिए युजी चहल दुबई पहुँच गए। दुबई स्टेडियम में उनकी मौजूदगी का फोटो भी सामने आया।

खास बात तो यह रही कि वह किसी लड़की के साथ थे और हँसते हुए बातचीत चल रही थी। दोनों एक-दूसरे से बातें करने में व्यस्त थे। कैमरामैन की नज़रों से भला कौन बच सकता है। चहल और उस लड़की को भी बार-बार दिखाया गया और फैन्स ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
चहल के साथ मौजूद लड़की का फोटो पोस्ट कर कई फैन्स यह पूछते हुए नज़र आए कि आखिर यह लड़की कौन है। कुछ फैन्स ने सोशल मीडिया खंगालना शुरू कर दिया और लड़की का नाम महविश बताने लगे। जी हाँ, आरजे महविश का नाम सामने आया। उनके कुछ फोटो पोस्ट करते हुए फैन्स कहने लगे कि चहल की नई गर्लग्रेंड आरजे महविश ही हैं। हालांकि वनइंडिया इन दावों की पुष्टि नहीं करता है।
Yuzvendra Chahal के लिए फैन्स की प्रतिक्रियाएं
कई फैन्स ने चहल को देखकर कहा कि अपना भाई तो खिलाड़ी निकला। कुछ लोगों ने ख़ुशी जताई। इस तरह तुरंत चहल सोशल मीडिया पर छा गए। कॉमेंट्री कर रहे लोगों को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि चहल मुकाबला देख रहे हैं, उनको भी हैरानी हुई लेकिन ज्यादा रिएक्ट नहीं किया।
Yuzvendra Chahal को लेकर कुछ बातें ऐसी भी कही गई
हालांकि कुछ इस मिस्ट्री गर्ल को दक्षिण अफ्रीकी चेस प्लेयर जेस्सी भी बता रहे हैं। उनकी मुलाक़ात चहल के साथ पहले भी हो चुकी हैं। वह दो बार दक्षिण अफ्रीकी महिला चेस में जीत चुकी हैं। करीबन डेढ़ साल पहले चहल और जेस्सी की मुलाक़ात हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications