क्या विराट कोहली ने बनाया रणजी नहीं खेलने के लिए बहाना? जानिए हैरान करने वाले तथ्य
Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने प्लेयर्स के लिए दस नियम जारी किये थे। इनमें घरेलू क्रिकेट के लिए प्लेयर्स को उपलब्ध रहने के लिए कहा गया था। इसके बाद कई खिलाड़ी आगे आए और रणजी ट्रॉफी का अगला राउंड खेलने की इच्छा जताई।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला लिया और अभ्यास सेशन जॉइन कर लिया। कई अन्य प्लेयर्स ने भी रणजी खेलने के लिए अपनी उपलब्धता बताई। दस साल से ज्यादा समय तक रणजी ट्रॉफी से दूर रहने वाले कोहली नहीं झुके।

विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने के लिए अपनी जिद्द जारी रखी और अपनी उपलब्धता को लेकर एक कारण भी बता दिया। गर्दन में एंठन और जकड़न की शिकायत करते हुए कोहली ने दिल्ली और सौराष्ट्र के रणजी मैच में नहीं खेल पाने की बात कही। दिल्ली की टीम को उन्होंने यह जानकारी दी।
इसके बाद साफ़ हो गया कि वह रणजी ट्रॉफी से दूर ही रहने वाले हैं, जो पिछले काफी सालों से वह कर ही रहे हैं। हालांकि उनकी हालिया गतिविधियों ने सवाल भी पैदा किये हैं। पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उनको वृन्दावन में प्रेमानंद जी महाराज की शरण में देखा गया था। वहां उनको प्रेमानंद जी ने अपने अभ्यास में निष्ठा रखते हुए प्रयास करने की सलाह दी थी। रणजी ट्रॉफी खेलना भी एक तरह से अभ्यास था लेकिन कोहली ने गर्दन में परेशानी की बात कहते हुए इससे हट गये।
इसके अलावा उनको अलीबाग में अपने नए घर की तैयारियों के लिए पत्नी के साथ देखा गया था। इन सब घटनाओं के बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच के लिए गर्दन में दिक्कत की बात कही। हो सकता है कि बीसीसीआई ने अपने धांसू प्लेयर की चिंता करते हुए इस परेशानी का कोई टेस्ट कराया होगा और आने वाले दिनों में इसे सार्वजनिक भी किया जाएगा।
Virat Kohli की हो सकती है जिद्द
प्लेयर्स द्वारा रणजी नहीं खेलने को लेकर काफी दबाव बनने के बाद बीसीसीआई ने दस नियमों में घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्धता का निर्देश दिया था। कोहली बड़े प्लेयर हैं और वह रणजी खेलमें में शर्म महसूस करते होंगे या अपनी जिद्द की वहज से नहीं खेलना चाहते होंगे।
Virat Kohli शायद कर रहे बचने का प्रयास
23 जनवरी के रणजी मैच के बाद दिल्ली का अगला मुकाबला 30 जनवरी को है। तब तक शायद भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की तैयारियों में वह लग जाएंगे। इस तरह वहां बच जाएंगे। वहां से चैम्पियंस ट्रॉफी आएगी, तब भी उनको घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना पड़ेगा। इसके बाद आईपीएल और भारतीय टीम का अगला इंटरनेशनल सीजन शुरू हो जाएगा।
सोचकर रणजी से हटने का हो सकता है प्लान?
इसे देखते हुए शायद कोहली ने किसी भी तरह से 23 जनवरी वाले रणजी ट्रॉफी मैच से बचने का प्रयास किया है, इससे उनका जिद्द भी पूरा हो जाएगा और यह भी लगेगा कि कोहली को बीसीसीआई नहीं झुका पाई। गर्दन में अगर चोट ज्यादा है, तब तो कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भी परेशानी होगी और उस समय भी बाहर बैठने के बारे में सोचना होगा।












Click it and Unblock the Notifications