लाल गुलाब और डिलीटेड पोस्ट: क्या Chahal और RJ Mahvash छिपा रहे हैं अपना प्यार? सामने आया लेटेस्ट अपडेट
क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाजों को चकमा देने वाले युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अब खुद एक दिलचस्प 'गुगली' में फंस गए हैं- लेकिन इस बार वजह कोई बल्लेबाज नहीं, बल्कि रेड रोज और एक इंस्टाग्राम स्टोरी है!
फैंस के बीच अफवाहों का तूफान उस वक्त उठ खड़ा हुआ, जब चहल ने एक बड़ी सी गुलाबों की बकेट के साथ सेल्फी पोस्ट की और उसमें आरजे महवश (RJ Mahvash) को टैग कर दिया। लेकिन फिर क्या था कुछ ही देर में स्टोरी डिलीट, सोशल मीडिया पर हंगामा और दिलचस्प कमेंट्स की बौछार!

बुधवार को चहल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो हंसते हुए एक बड़ा गुलाबों का गुलदस्ता पकड़े नजर आए। लेकिन असली ट्विस्ट तो तब आया जब इस स्टोरी का स्क्रीनशॉट Reddit पर वायरल हुआ और यूज़र्स ने दावा किया कि चहल ने स्टोरी में RJ. Mahvash को टैग किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। हालांकि इस टैग की पुष्टि नहीं हो पाई, लेकिन स्क्रीनशॉट ने कहानी में तड़का जरूर लगा दिया।
सोशल मीडिया पर कैसी रही प्रतिक्रिया?
रेडिट (Reddit) और इंस्टा यूज़र्स के रिएक्शन्स ने माहौल और भी गर्म कर दिया। किसी ने लिखा कि 'वह टीनएजर की तरह क्यों व्यवहार कर रहे हैं जबकि वह 30+ के हैं', तो किसी ने चुटकी ली कि चहल को पता नहीं होगा कि टैग दिख जाते हैं। एक फॉलोअर ने इंस्टा पोस्ट पर जाकर सीधे पूछ लिया कि- युजी भाई रेड रोज वाली स्टोरी में महवश को टैक क्यों की? हालांकि चहल ने न तो इस पर कोई रिएक्शन दिया और न ही कोई स्पष्टीकरण।
डेटिंग की अफवाहें और चुप्पी का मतलब?
चहल और महवश के बीच नजदीकियों की चर्चा कोई नई नहीं है। धनश्री से तलाक के बाद से चहल की निजी ज़िंदगी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं और दोनों की सोशल मीडिया पर बढ़ती केमिस्ट्री ने इन अफवाहों को और हवा दी है। अब इस 'डिलीटेड पोस्ट' ने आग में घी डालने का काम कर दिया है।
नजरें अब अगली पोस्ट पर
सवाल ये है कि क्या वाकई कुछ चल रहा है? या फिर ये महज एक 'दोस्ती' है, जिसे फैंस कुछ ज़्यादा ही दिलचस्पी ले रहे हैं? फिलहाल दोनों की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन फैंस की नजरें अब युजी की अगली इंस्टा स्टोरी पर टिकी हैं। क्या पता अगली बार गुलाब की जगह शायद क्लियरिटी आ जाए!












Click it and Unblock the Notifications