Shami-Haseen Jahan: 'बाप-बेटी मिले, अब शमी भी सुधर जाएगा', जानिए हसीन जहां ने क्यों कहा ऐसा?
Mohammed Shami-Haseen Jahan Relationship: भारत के शानदार खिलाड़ी मोहम्मद शमी को पूरी दुनिया सलाम करती है लेकिन कोई ऐसा है, जो दिन रात उनके खिलाफ जहर उगलता रहता है और वो हैं उनकी पत्नी हसीन जहां।
लेकिन उन्होंने 1 अगस्त को इंस्टा पर कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़ने के बाद शमी के फैंस की धड़कने बढ़ गई हैं लेकिन वो सोच रहे हैं कि अगर ऐसा हुआ है तो सच में ये तो बहुत अच्छा है क्योंकि हसीन की बातें इशारा कर रही हैं कि वो शायद अब क्रिकेटर से सुलह की फिराक में हैं।

हालांकि उन्होंने ऐसा कुछ स्पष्ट तो किया नहीं है लेकिन इस बार उनकी पोस्ट में शमी के लिए कुछ नरमी दिख रही है। दरअसल हसीन जहां ने इंस्टा पोस्ट पर लिखा है कि 'चलो अल्लाह का शुक्र है कि बेबो फाइनली आज अपने डैडी से मिलने गई, अल्लाह मेरी बच्ची की हिफाजत करे हर एक दुश्मन से और उसकी बुरी नजर से।'
'उम्मीद है कि शमी भी सुधर जाएगा'
'सब कुछ सहती रही हूं लेकिन खुदा पर भरोसा नहीं छोड़ा देखो आज बाप-बेटी मिल गए, उम्मीद है कि शमी भी सुधर जाएगा, हसीब शमा और उमेश तुम्हारा हश्र ना जाने क्या होगा, तुमने अपने लालच को पूरा करने के लिए मेरे पति को गलत रास्ते पर धकेला है, सबका हिसाब होगा, इंशाअलल्लाह अब ज्यादा दिन बाकी नहीं रहे हैं।'
शमी के लिए फैंस हुए खुश, बोले खुदा बाप-बेटी को सलांमत रखे
फिलहाल हसीन जहां की इस पोस्ट देखकर शमी के फैंस खुश हैं क्योंकि उनका प्यारा क्रिकेटर अपनी बेटी की जुदाई को सह नहीं पा रहा था और वो उसे बहुत ज्यादा मिस करते हैं। लोगों ने बाप-बेटी की खुशी और सलामती की दुआ मांगी है।फिलहाल इस बारे में शमी की ओर से तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
साल 2014 में शमी-हसीन ने प्रेम विवाह किया था
आपको बता दें कि आज भले ही हसीन जहां क्रिकेटर शमी को कुछ भी कहें लेकिन एक वक्त ऐसा था जब दोनों एक-दूसरे के लिए दीवाने थे। साल 2014 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था, कहते हैं कि शमी के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे लेकिन शमी ने उनकी मर्जी के बिना हसीन को अपनी बेगम बनाया था।
साल 2018 से शमी और हसीन अलग रह रहे हैं
तब हसीन जहां चियर लीडर हुआ करती थीं और आईपीएल मैच के दौरान ही शमी और उनकी मुलाकात हुई थी लेकिन मात्र चार साल में ही दोनों का प्यार बेइंतहा नफरत में तब्दील हो गया। साल 2018 से ये दोनों अलग रह रहे हैं। शादी से दोनों को एक बेटी भी है, जो कि हसीन जहां के पास ही रहती है, जिससे ना मिल पाने की वजह से शमी काफी परेशान और दुखी रहते हैं।
शमी पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, बेवफाई जैसे आरोप
हसीन ने शमी पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, बेवफाई जैसे आरोप लगाए। दोनों के बीच अभी भी केस चल रहा है। हसीन जहां बहुत सारे रील्स बनाती हैं, जिसमें वो अक्सर डायरेक्ट या इनडायरेक्ट दोनों ही तरह से शमी पर निशाना साधती रहती हैं और इस कारण वो कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications