हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा हो गए हैं अलग? जानिए ऐसा क्या हुआ है

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। मुंबई का कप्तान बनने के बाद से ही पांड्या के बुरे दिन शुरू हो गए थे। इसके बाद आईपीएल में प्रदर्शन भी खराब रहा। मुंबई इंडियंस की टीम महज 4 ही मुकाबले जीत पाई। मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे थी।

व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात की जाए, तो वहां भी पांड्या प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। वह बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में ही फ्लॉप साबित हो गए थे। अब खबरें उनके निजी जीवन को लेकर आई हैं और यहाँ भी ठीक चलता दिखाई नहीं दे रहा है।

hardik and natasa

खबरों के अनुसार हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्तानकोविक के बीच चीजे ठीक नहीं चल रही हैं। रेडिट पर एक वायरल पोस्ट में सवाल किया जा रहा है कि क्या हार्दिक और नताशा अलग हो गए? हालांकि यह एक अंदाजा है लेकिन दोनों एक-दूसरे के इन्स्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए नहीं दिख रहे हैं।

रेडिट की पोस्ट में कहा गया है कि 4 मार्च को नताशा का जन्मदिन था लेकिन हार्दिक ने विश नहीं किया। इसके अलावा नताशा ने अपनी और हार्दिक की हालिया तस्वीरों को भी हटा दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हार्दिक और नताशा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

हालांकि ये सब दावे हैं, इनमें सच्चाई क्या है यह कोई नहीं जानता है। नताशा के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक के साथ फोटो 14 फरवरी का है। इसके बाद के सभी फोटो अकेली नताशा के हैं। फ़िलहाल कयास ही लगाये जा रहे हैं कि पांड्या के साथ नताशा का रिश्ता ठीक नहीं है। देखना होगा कि आने वाले समय में इस पर क्या कुछ निकलकर सामने आता है। हालांकि दोनों एक-दूसरे को इन्स्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+