क्या धोनी ने कर दी आईपीएल के बीच में संन्यास की घोषणा? क्यों फैन्स ने काटा सोशल मीडिया पर बवाल
MS Dhoni: आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के निचले क्रम में खेलने को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है। उनकी लगातार आलोचना भी कई जा रही है और सोशल मीडिया पर मज़ाक भी बनाया जा रहा है। इस बीच धोनी के रिटायरमेंट को लेकर भी कुछ खबरें सामने आ रही हैं।
सुबह से ही ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि धोनी ने आईपीएल के बीच में ही रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी है। फैन्स ने धोनी के रिटायर होने की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड चला दिया और माही तुरंत ट्रेंड लिस्ट में भी आ गए।

इन्स्टाग्राम पर क्रिकेट से जुड़ी कुछ बड़ी वेबसाईट के पेज पर माही के रिटायरमेंट की खबर देखने को मिली लेकिन बाद में सभी ने चैन की साँस ली क्योंकि इन खबरों में कोई दम नहीं था। कोई सच्चाई भी नहीं थी और अप्रैल की पहली तारीख को अप्रैल फूल बनाने के लिए ऐसी खबरें चलाई गई।
धोनी के फैन्स ने निराश करने वाले पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किये और थाला के फेवर में एक अभियान सा चला दिया। हालांकि फैन्स को भी यह मालूम था कि माही कहीं रिटायर नहीं हो रहे हैं, अप्रैल फूल बनाने के लिए इस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं।
हालिया समय में माही की आलोचना करने वाले लोगों की संख्या भी काफी बढ़ी है। निचले क्रम में उनकी बैटिंग को लेकर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। आलोचक चाहते हैं कि माही ऊपर आकर टीम को गेम में जीत दिलाकर ले जाए। नम्बर 9 या 8 पर खेलने से उन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
धोनी की उम्र 43 साल है लेकिन शॉट में वही दमखम दिखाई देता है। माही के शॉट्स धमाकेदार होते हैं, इसका नमूना उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के दौरान दिखाया था। उनके बल्ले से 16 गेंदों में 30 रनों की बेहतरीन पारी आई थी लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications