Dhanashree: धनश्री के परिवार ने फैलाई चहल के लिए गलत जानकारी? हैरान कर देगा यह सच
Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का तलाक होने के बाद भी कई तरह के दावे देखने को मिल रहे हैं। इनमें एलिमनी की रकम बड़ा मुद्दा था, जिसे धनश्री के परिवार ने ख़ारिज कर स्थिति साफ़ कर दी। इसके अलावा एक और दावा सामने आया है, जो अलग रहने से जुड़ा हुआ है।
कुछ दावे सामने आये थे, उनमें कहा गया था कि धनश्री और चहल लम्बे समय से अलग रहते थे। 18 महीनों से अलग रहने के दावे किये गए थे लेकिन इसमें सच शायद कुछ और ही है। सच्चाई अलग हो सकती है क्योंकि कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।

दरअसल धनश्री वर्मा पिछले साल फरवरी में डांस रियलटी शो झलक दिखला जा कर रही थीं। उसमें बिहार की मनीषा रानी विनर बनकर निकली थीं। धनश्री बाहर हो गई थीं। इसमें कोई शक नहीं है कि धनश्री डांस के मामले में अच्छा करती हैं लेकिन वहां जीत नहीं मिली।
फराह खान, मलाइका अरोड़ा आदि बड़े नाम इस शो में जज थे। धनश्री के साथ वहां अक्सर युजवेंद्र चहल भी नज़र आया करते थे। चहल अपनी पत्नी के साथ सेट पर होते थे। अब सवाल है कि अगर दोनों लम्बे समय से साथ ही नहीं थे, तो चहल वहां सेट पर क्या करते थे। चहल को तो वहां नहीं होना चाहिए था।
Dhanashree के सोशल मीडिया पर भी जानकारी
इसके अलावा धनश्री के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पिछले साल अगस्त की एक फोटो है, जिसमें वह चहल के साथ होती हैं। हालांकि अब उस फोटो को डिलीट कर दिया गया है। अगर अनबन इतनी थी और साथ नहीं रहते थे, तो वहां धनश्री के अकाउंट पर चहल की वह फोटो क्या कर रही थी।
Dhanashree और चहल की कहानी में झोल
ऐसे में कहा जा सकता है कि दोनों इतने लम्बे समय से अलग तो नहीं रह रहे होंगे। घटनाक्रमों की कड़ियों को जोड़कर देखा जाए, तो यह कह सकते हैं कि दोनों की कहानी में कुछ गड़बड़ तो है। सच्चाई अभी सामने नहीं आ रही लेकिन कुछ दिन, महीनों और सालों बात जरूर आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications