World Cup: बाबर आज़म ने इरफ़ान पठान को किया इंटरव्यू के लिए मना? सच आ गया सामने
Irfan Pathan and Babar Azam: वर्ल्ड कप में कई तरह की खबरों के बीच फेक न्यूज ने भी फैन्स में असमंजस की स्थिति पैदा की है। पाकिस्तान की तरफ से जीत नहीं पाने के कारण कई फेक न्यूज फैलाई गई है। एक नई खबर इरफ़ान पठान और बाबर आज़म को लेकर भी एक खबर सामने आई है।
आज टीवी पर पाकिस्तान के जर्नलिस्ट नसीम राजपूत ने एक बयान देते हुए कहा कि इरफ़ान पठान ने बाबर आज़म को इंटरव्यू के लिए अप्रोच किया था। बाबर आज़म ने इंटरव्यू देने से मना कर दिया। नसीम ने कहा कि प्रोडक्शन टीम ने इंटरव्यू के लिए कहा, मना करने के बाद इरफ़ान पठान ने खुद बात की।

स्पोर्ट्स वेबसाईट क्रिकट्रेकर ने इन सभी बातों को फर्जी करार दिया है। वेबसाईट का कहना है कि इरफ़ान पठान को बाबर आज़म ने इंटरव्यू देने से मना नहीं किया। जो भी चीजें चल रही है, सब फेक न्यूज का ही हिस्सा है। इस तरह पठान के बारे में फैलाई जा रही खबर को झूठा बताया गया है।
गौरतलब है कि इरफ़ान पठान पाकिस्तानी टीम के खिलाफ बोलते रहते हैं। इस वजह से पाकिस्तान की तरफ से उनको लेकर खबर फैलाई गई। हालांकि सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैन्स ने इस खबर को सच मानकर आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास किया। इरफ़ान पठान और बाबर आज़म की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है।
इससे पहले पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने पिच और गेंद को लेकर भी सवाल खड़े किये थे। पाकिस्तान की हार के बाद कोई न कोई बहाना जरुर देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications