क्या बाबर आज़म ने बांग्लादेश टेस्ट के बीच में ले लिया रिटायरमेंट? संन्यास के लिए लिखा पोस्ट वायरल

Babar Azam: सफेद गेंद क्रिकेट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म की स्थिति रेड बॉल क्रिकेट में बेहद खराब है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम हार के कगार पर है। पहला मुकाबला हारकर अब दूसरे मैच में भी हार का खतरा मंडरा रहा है। बाबर का बल्ला खामोश रहा है।

वह चार पारियों में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में उनका मजाक बन रहा है और संन्यास लेने की सलाह भी मिलने लगी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी बाबर आज़म को लेकर सुनाया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बाबर ने संन्यास की घोषणा कर दी है।

babar azam

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अभी अंतिम दिन का खेल बाकी है। वायरल पोस्ट में बाबर आज़म के ही एक नाम से एक्स पर बने अकाउंट से लिखा गया है कि दो साल संघर्ष के बाद मैंने टेस्ट क्रिकेट से खुद को अलग करने का फैसला लिया है। मैं अपनी टीम के साथियों, फैन्स और कोचों का धन्यवाद करता हूँ।

आगे इसमें लिखा गया है कि यह फैसला लेना मेरे लिए आसान नहीं था क्योंकि क्रिकेट मेरे लिए एक पेशन है। मैं समझता हूँ कि इस गेम में अब अलग तरीके से सहयोग करने का समय है। मैं अपनी अन्य क्षमताओं के साथ क्रिकेट में योगदान देता रहूँगा। सभी को मेरा धन्यवाद।

वनइंडिया ने जब इस पोस्ट का फैक्ट चेक किया तो पाया कि यह हरकत ट्रोल करने वालों की है। बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास जैसा कोई कदम नहीं उठाया है। अगर वह ऐसा करते भी हैं, तो खुद के एक्स हैंडल या अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देंगे।

फ़िलहाल तो बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट का अंतिम दिन है। बांग्लादेश को जीतने के लिए 185 रनों का लक्ष्य दिया गया है। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए कुल 42 रनों का स्कोर बना लिया था और अब उनको 143 रनों की और जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+