ICC Test Rankings: ध्रुव जुरेल ने एक ही मैच से पलट दी आईसीसी रैंकिंग, बेस्ट स्थान हासिल कर चौंकाया

Dhruv Jurel ICC Test Rankings: इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में संघर्ष कर रही भारतीय टीम के लिए क्रीज पर एक नौजवान लड़का खड़ा था जिसका नाम है ध्रुव जुरेल। एक ही मुकाबले में 23 साल के जुरेल ने हर किसी को अपना मुरीद बना लिया और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

जुरेल को दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा औअर नाजुक मोड़ से वह टीम को बाहर निकालकर ले गए। जुरेल की धांसू बैटिंग का इनाम भी उनको मिल गया है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जुरेल का नाम आया है। जुरेल के करियर की यहबेस्ट रैंकिंग है।

dhruv jurel

रांची में 90 और नाबाद 39 रनों की पारियों से जुरेल को सीधे 31 पायदान ऊपर उठा दिया। उनको बड़ी छलांग के साथ आईसीसी रैंकिंग में टॉप 100 में सीधा अंदर आने का मौका मिल गया। वह 69वें नम्बर पर आ गए हैं। जुरेल के करियर की यह बेस्ट रैंकिंग है। अभी उन्होंने महज दो ही मुकाबले खेले हैं।

डेब्यू मैच में भी जुरेल ने 46 रनों की प्रभावशाली पारी खेली थी। अब तक खेले गए दोनों टेस्ट मैचों में जुरेल ने ख़ासा प्रभावित किया है। रविचंद्रन अश्विन ने रांची में दूसरी पारी के दौरान 5 विकेट अपने नाम किये थे। अश्विन को भी टॉप पर बने हुए बुमराह के साथ गैप भरने का मौका मिला है। हालांकि अभी अश्विन नम्बर दो पर ही हैं।

कुलदीप यादव को भी अपनी रैंकिंग में लाभ मिला है। वह 10 स्थानों की छलांग लगाते हुए 32वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। यशस्वी जायसवाल को तीन स्थानों का लाभ हुआ है। वह 12वें नम्बर पर आ गए हैं। टॉप 10 में भारत से सिर्फ विराट कोहली हैं। उनका 9वां नम्बर है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 13वें नम्बर पर मौजूद हैं, गिल का 31वां स्थान है। गेंदबाजों की रैंकिंग में बुमराह और अश्विन क्रमशः पहले और दूसरे नम्बर पर मौजूद हैं। उनके अलावा टीम इंडिया का कोई भी गेंदबाज टॉप 20 में शामिल नहीं हैं। अश्विन और बुमराह के बीच 21 अंकों का फासला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+