VIDEO: हार के बाद पाकिस्तानी फैंस को आई माही की याद, कहा - धोनी होते तो भारत जीत गया होता...

भारतीय क्रिकेट फैंस का वर्ल्ड कप जीतने का ख्वाब एक बार फिर टूट गया है। वर्ल्ड कप के करीब पहुंचकर एक बार फिर भारतीय खिलाड़ी इसे पाने में नाकाम रहे।

India vs England T20 World Cup 2022 Dhoni trends in India: भारतीय क्रिकेट फैंस का वर्ल्ड कप जीतने का ख्वाब एक बार फिर टूट गया है। वर्ल्ड कप के करीब पहुंचकर एक बार फिर भारतीय खिलाड़ी इसे पाने में नाकाम रहे। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपना दर्द बयां कर रहे हैं। भारत ही नहीं पाकिस्तानी फैंस भी इस मुकाबले में भारत की जीत चाहते थे।

Dhoni

अब नहीं हो पाएगा भारत-पाकिस्तान फाइनल

पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने के बाद भारत और पाकिस्तान फाइनल की उम्मीदें बढ़ गई थी। पिछले कुछ दिनों से लगातार भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म था। लेकिन भारत की इस हार के बाद फैंस को अब इन दोनों देशों के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। भारत के पास इंग्लैंड से जीत हासिल कर फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ने का मौका था, लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए।

मोमिन शाकिब का वीडियो वायरल

पाकिस्तान के फेमस कॉमेडियन मोमिन शाकिब क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। भारत-पाकिस्तान मैच के अलावा भी पाकिस्तान के अधिकतर मुकाबलों में उन्हें स्टेडियम में देखा जाता रहा है। भारत की इस हार के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह भारत की हार पर नाराजगी जता रहे हैं। इसके साथ ही यह भी कह रहे हैं कि अगर धोनी होते तो भारत की जीत पक्की थी।

धोनी होते तो इंडिया जीत जाता मैच

वायरल हो रहे वीडियो में मोमिन शाकिब कहते हैं कि अगर धोनी होता तो वो टीम इंडिया को मैच जितवा देता। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर धोनी ट्रेंड करने लगे हैं। माही ने आखिरी बार साल 2013 में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ ही चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खिताब जिताया था। लेकिन उस बात को बीते जमाना हो चुका है। भारतीय टीम का प्रदर्शन इसके बाद से नॉकआउट मुकाबलों में लगातार गिरता चला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+