IPL 2023: अपनी नई SUV में CSK के इन सितारों के साथ ड्राइव पर निकले धोनी, वीडियो वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बाइक्स और कारों का काफी शौक है। धोनी ने अपने 7 एकड़ में फैले फार्म हाउस में गाड़ियों के लिए अलग जगह बनाई है। जहां वह अपनी पसंदीदा कार और बाइक्स को रखते हैं।
MS Dhoni takes Ruturaj Gaikwad, Kedar Jadhav to late night drive: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बाइक्स और कारों का काफी शौक है। धोनी ने अपने 7 एकड़ में फैले फार्म हाउस में गाड़ियों के लिए अलग जगह बनाई है। जहां वह अपनी पसंदीदा कार और बाइक्स को रखते हैं। धोनी के गैरेज में वैसे तो कई गाड़ियां है, इस लिस्ट में अब एक कार का नाम जुड़ गया है। धोनी ने हाल ही में एक नई एसयूवी खरीदी है।
Recommended Video

धोनी ने खरीदा किआ ईवी 6 कार
धोनी ने इलेक्ट्रिक कार किआ ईवी 6 को खरीदा है। 1969 फोर्ड मस्टैंग, रोल्स रॉयस और हमर H2 जैसी कार होने के बावजूद धोनी को किआ ईवी 6 अपनी तरफ खींचने में कामयाब रही है। धोनी अपनी इस नई एसयूवी के साथ रात को राइड पर निकले थे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी की ईवी6 में माही के अलावा चेन्नई के दो क्रिकेटर भी नजर आए।

ऋतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव साथ आए नजर
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले कुछ सीजनों से कमाल का प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ धोनी के साथ इस कार में नजर आए। वहीं लंबे समय तक चेन्नई के लिए खेलने वाले केदार जाधव भी धोनी की इस नई एसयूवी में घूमते दिखे। केदार जाधव अब चेन्नई का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन लंबे समय तक उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए क्रिकेट खेलने का काम किया है।

चेन्नई के लिए फिर खेलेंगे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर पीली जर्सी में आईपीएल खेलते नजर आएंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की कोशिश खिताब पर कब्जा जमाने की होगी। पिछले सीजन धोनी ने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी। लेकिन जडेजा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन लचर रहा था। जिसके बाद धोनी ने एक बार फिर टीम की कमान संभालने का काम किया। चेन्नई के पास इस सीजन कई मैच विनर खिलाड़ी हैं। वहीं नीलामी में टीम बेन स्टोक्स और सैम कर्रन जैसे ऑलराउंडर पर दांव लगा सकती है।

चेन्नई के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट
रिटेन- महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमर देशपांडे, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा।
रिलीज- ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा (संन्यास), एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीशन।












Click it and Unblock the Notifications