धोनी को देख पंत बोले- ‘थोड़ी देर LIVE पे रखो’, माही ने फेंक दिया फोन; रोहित भी नहीं रोक पाए हंसी
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम त्रिनिदाद पहुंच चुकी है। टीम में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की भी वापसी हुई है। पंत हमेशा अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं।
त्रिनिदाद, जुलाई 27: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम त्रिनिदाद पहुंच चुकी है। टीम में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की भी वापसी हुई है। पंत हमेशा अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। मैदान के अंदर और बाहर उनको कई बार साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते देखा जाता है। त्रिनिदाद पहुंचते ही उनका ये अंदाज फिर से देखने को मिला। दरअसल, ऋषभ ने कप्तान रोहित और सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर इंस्टा लाइव किया।
ये भी पढ़ें- MS Dhoni ने इंग्लैंड में काटा 41वें बर्थडे का केक, पंत भी हुए पार्टी में शामिल; सामने आया वीडियो

माही ने दिए दर्शन
मंगलवार को टीम के होटल रूम से ऋषभ पंत ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर इंस्टा लाइव किया, इसमें युजवेंद्र चहल भी नजर आए और सभी खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती-मजाक किया। लाइव चैट के दौरान पंत ने अचानक ले साक्षी धोनी को भी जोड़ लिया। लाइव पर जुड़ते ही साक्षी ने सभी को हैलो कहा और फोन एमएस धोनी की तरफ घुमा दिया। धोनी को देखकर पंत से लेकर रोहित तक सभी खुश हो गए।

धोनी ने फेंक दिया फोन
स्क्रीन पर एमएस धोनी को देखकर ऋषभ पंत ने कहा, माही भाई, क्या हाल हैं। भैया को रखो थोड़ी देर लाइव पे रखो... इतना सुनते ही धोनी ने शर्माते हुए तुरंत अपना हाथ फोन पर मारा और वो नीचे गिर गया। माही न सिर्फ तुरंत लाइव से हटे बल्कि इसके बाद नजर भी नहीं आए। उनका ये रिएक्शन देखने के बाद पंत, रोहित शर्मा और सूर्या जोर-जोर से हंसने लगे। सोशल मीडिया पर ये छोटा सा वीडियो जमकर धूम मचा रहा है।
That was some live for cricket fraternity #MSDhoni #RishabhPant #RohitSharma #SuryakumarYadav #CricketTwitter @ImRo45 @surya_14kumar @RishabhPant17 pic.twitter.com/i6jUCzyAie
— Manas Kumar Singh (@_Manas_021_) July 26, 2022

रिटायरमेंट को हुए लगभग 2 साल
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लगभग दो साल पहले 15 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि, रिटायरमेंट के बाद भी धोनी का रुतबा कम नहीं हुआ है। आज भी उनकी फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है। ऐसा हो भी क्यों न माही ने अकेले अपने दम पर देश को कई बड़े मुकाबले जो जीताए हैं। साथ ही वह आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान भी है।

पंत के आदर्श है धोनी
ऋषभ पंत पूर्व भारतीय कप्तान को अपना आदर्श मानते हैं और कई बार उनको धोनी के साथ देखा भी गया है। धोनी ने अपना बर्थडे इस बार इंग्लैंड में ही मनाया था और पंत भी टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड के दौरे पर ही थे। एजबेस्टन टेस्ट के खत्म होने के बाद धोनी की बर्थडे पार्टी में ऋषभ को भी देखा गया था। साक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें पंत साफ नजर आए थे।

29 जुलाई से टी20 सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी वनडे 27 जुलाई को खेला जाएगा और इसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी। टी20 श्रृंखला का पहला मुकाबला 29 जुलाई को खेला जाएगा और आखिरी मैच 7 अगस्त को होगा। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप और उससे पहले एशिया कप को देखते हुए भारत के लिए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications