धोनी की एक गलती पड़ गई चेन्नई सुपर किंग्स को भारी, क्या था वह फैसला जिससे CSK को मिली 6 रनों से हार

MS Dhoni: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया आईपीएल मुकाबला काफी करीबी रहा। अंतिम ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच को अपने नाम कर लिया। अंतिम ओवर में महेंद्र सिंह धोनी आउट हुए थे। इसके बाद टीम को 6 रनों के अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 183 रनों का लक्ष्य दिया और गायकवाड़ की टीम 176 रनों तक पहुँच गई। चेन्नई सुपर किंग्स को कुछ झटके लगे, इससे टीम की रन गति पर ख़ासा असर पड़ा। पांचवां विकेट रुतुराज गायकवाड़ के रूप में गिरा। वह 63 रन बनाकर आउट हुए।

dhoni

इस दौरान टीम का कुल स्कोर 129 रन था और 25 गेंदों का खेल बाकी था। चेन्नई सुपर किंग्स को जीतने के लिए 54 रनों की दरकार थी। पिछले मैच में धोनी देरी से खेलने के लिए आए थे, इस वजह से उनकी काफी आलोचना की गई। इस बार धोनी ऊपर खेलने के लिए आए और टीम फिर से हार गई।

धोनी ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 16 रन बनाए और इनमें सिर्फ दो बाउंड्री शामिल थी। उनका स्ट्राइक रेट 145 का था। पिछली बार अश्विन उनसे पहले आए थे और काफी आलोचना हुई थी। इस बार धोनी ऊपर आए लेकिन एक बड़ी गलती कर बैठे, जिससे टीम को नुकसान हुआ।

Dhoni को क्या करना था

अश्विन बड़े हिट नहीं मार सकते इसलिए उनसे पहले धोनी का आना सही था लेकिन इस बार जेमी ओवरटन नीचे बैठे थे जो धोनी से पहले जाकर मैच का ररुख बदल सकते थे। अंतिम ओवर में 4 गेंद खेलकर ओवरटन ने 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाए। अगर वह पहले आते तो मैच चेन्नई सुपर किंग्स जीत सकती थी।

Dhoni से हुई बड़ी गलती

धोनी ने जिन 11 गेंदों का सामना किया, उनको अगर जेमी ओवरटन आकर खेलते, तो 6 रनों से चेन्नई सुपर किंग्स की हार नहीं होती। यहाँ धोनी से गलती हुई है। आलोचकों के दबाव की वजह से शायद वह इस तरफ ध्यान नहीं दे पाए क्योंकि ओवरटन बेहतरीन हिटर हैं और गेम बदल सकते थे।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+