धोनी ने ऐसा धमाका किया कि मुझे ही टीम से रिप्लेस कर दिया, दिनेश कार्तिक का बड़ा खुलासा

दिनेश कार्तिक टीम इंडिया में खेलने के लिए धोनी से पहले आए थे लेकिन टीम से बाहर हो गए, धोनी के रहते उनको वापसी का मौका नहीं मिला।

Dhoni and Karthik

Dinesh Karthik praises MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास के बाद भी लोगों का इतना प्यार मिलता है और यह सब उनके खेल और समझ के कारण हुआ है। धोनी टीम इंडिया में दिनेश कार्तिक के बाद आए थे लेकिन वह लगातार टीम में बने रहे और कार्तिक बाहर हो गए। माही धमाकेदार तरीके से टीम में आए और बाद में कप्तान भी बने और टीम को तीन आईसीसी इवेंट्स में जीत भी दिलाई। कार्तिक ने धोनी को टीम में लाने को लेकर एक दिलचस्प बात कही है।

धोनी धमाका कर टीम में आए थे

धोनी धमाका कर टीम में आए थे

आरसीबी पॉडकास्ट में बोलते हुए कार्तिक ने कहा कि मैं और धोनी दोनों इंडिया ए टूर के लिए एक साथ गए थे, इसके बाद मैं सीनियर टीम में शामिल हुआ। उनसे पहले टीम में आया था। मैंने अच्छा प्रदर्शन किया था इसलिए टीम में स्थान मिल गया। इसके बाद वे एक और टूर पर गए और वनडे सीरीज में धोनी ने चौके और छक्कों से धमाका कर दिया। विश्व उस समय इस तरह की चीजों को देखने का आदी हो ही रहा था। लोगों ने कहा कि धोनी जैसा कोई नहीं है।

टीम में आकर धोनी ने मुझे रिप्लेस कर दिया

टीम में आकर धोनी ने मुझे रिप्लेस कर दिया

कार्तिक ने कहा कि मैं भी टीम में आया था लेकिन धोनी मैनिया सबसे बड़ा था। यह कुछ ऐसा था कि उनको टीम में लेना ही पड़ा। इसके बाद धोनी ने हर प्रारूप में मुझे रिप्लेस कर दिया और काफी अच्छा प्रदर्शन किया। अंततः आपको मिलने वाले मौके पकड़ने होते हैं। धोनी ने वही किया और भारतीय टीम के लिए धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया।

रातों-रात धोनी एक ब्रांड बन गए

रातों-रात धोनी एक ब्रांड बन गए

कार्तिक ने कहा कि धोनी को टीम में शामिल किया तो उन्होंने कोई गलती नहीं की और रातों-रात एक ब्रांड बन गए। उनको ऊपर भेजा गया, तो वनडे में शतक जमा दिया। इसके बाद टेस्ट में उन्होंने 85 रन बनाए। लोग उनके पीछे पागल थे, वह रातों-रात एक ब्रांड बन गए। मैं हमेशा मौके की तलाश में ही रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+