Dhanashree: क्या थी चहल की बड़ी गलती जो बनी तलाक का कारण, पहली बार सामने आया हैरान करने वाला सच

Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal: हिंदी सिनेमा की फिल्म कृष्णा कॉटेज का एक गाना है 'बेपनाह प्यार है आजा, तेरा इंतजार है आजा।' कुछ ऐसा ही प्यार शायद भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी किया होगा और इसकी झलक उसी समय दिखा दी थी, जब उनको धनश्री वर्मा से पहली मुलाक़ात हुई थी।

चहल और धनश्री की शादी चट मंगनी पट ब्याह के तर्ज पर हुई थी। लॉक डाउन के समय में मुलाक़ात के बाद शादी हुई थी। शायद यही दोनों की या कहें, तो चहल की सबसे बड़ी गलती थी। एक इंटरव्यू में युजी चहल ने इस बारे में बताया भी था कि उन्होंने कैसे शादी के लिए अप्रोच किया था।

dhanashree and yuzvendra
Photo Credit: Dhanashree Instagram

चहल ने कहा था कि मैंने डेट नहीं किया और धनश्री को जाकर सीधा शादी करने के लिए पूछा था। चहल ने बिना जाने-पहचाने उनको शादी का ऑफ़र दे दिया था। दोनों उस समय टकराए, जब धनश्री ऑनलाइन डांस क्लास देती थीं और चहल ने भी क्लास ज्वाइन की। साल 2020 के कोविड के दौरान लॉकडाउन चल रहा था और उसी समय यह घटित हुआ।

धनश्री को जानने का प्रयास चहल ने नहीं किया और शादी के लिए पूछ लिया। दो-तीन महीनों में ही दोनों की सगाई भी हो गई। अगस्त में सगाई के बाद दिसम्बर में शादी हो गई। शायद चहल की यही गलती रही होगी कि उन्होंने तालमेल, तौर-तरीके, बर्ताव आदि चीजें जाने बिना ही शादी कर डाली। शायद तभी कहा जाता है कि प्यार में इंसान कुछ भी कर बैठता है।

Dhanashree को चहल ने क्या कहा

चहल ने कहा था कि मैंने डेटिंग के बारे में बिलकुल नहीं सोचा था, मुझे शादी करनी थी इसलिए मैंने पहली बार में ही शादी करने के लिए धनश्री को पूछा था। धनश्री भी बाद में मान गई। अब दोनों का तलाक हो गया है, तो फैन्स को चहल के लिए बहुत बुरा लग रहा है।

वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो यूजर्स का कहना है कि आपको सीधा शादी का प्रपोजल नहीं देना चाहिए था। शादी के लिए किसी को जानन भी जरूरी होता है। चहल के सोशल मीडिया पोस्ट से लगता है कि उनको काफी दुःख पहुंचा है। वह भी सोचते होंगे कि मुझसे गलती हो गई।

Dhanashree और चहल के अलग मूड

उधर धनश्री के सोशल मीडिया पोस्ट्स को देखा जाए, तो वह अपना जीवन आराम से और ख़ुशी से बिता रही हैं। ऐसा लग ही नहीं रहा कि वह किसी से प्रेम करती थीं और उससे अब शादी टूट गई है। धनश्री और चहल के सोशल मीडिया पोस्ट्स में रात-दिन का फर्क देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+