सर्जरी के बाद धनश्री वर्मा ने दिए मजबूत वापसी के संकेत, चहल ने प्यारा सा कमेंट कर बढ़ाया हौसला

सीनियर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी और यूट्यूबर धनश्री वर्मा ने शुक्रवार को अपने घुटने की सर्जरी कराई। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।

नई दिल्ली, 2 सितंबर: सीनियर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी और यूट्यूबर धनश्री वर्मा ने शुक्रवार को अपने घुटने की सर्जरी कराई। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। डांस रील बनाते समय धनश्री के घुटने में चोट लग गई थी और तभी से उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी। यह कारण है कि वह इंस्टाग्राम से अचानक गायब हो गई थीं। उन्होंने एक पोस्ट में बताया था उनका एक लिगामेंट टूटा था। इस कारण धनश्री को सर्जरी करानी पड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम अपनी पोस्ट में जोरदार वापसी के संकेत दिए हैं।

मजबूत वापसी करूंगी

मजबूत वापसी करूंगी

कोरियोग्राफर धनश्री ने हॉस्पिटल से ही अपना हेल्थ अपडेट दिया है। अस्पताल के बिस्तर पर लेटीं धनश्री ने अपनी एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "सफल सर्जरी- हर सेटबैक एक सेटअप की वापसी के लिए होता है। पहले की तुलना में मजबूत वापसी के लिए जा रही हूं क्योंकि यह भगवान की योजना है। प्रदर्शन अपग्रेड। नई एसीएल लोडिंग। आपकी सभी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। लव यू।"

चहल ने किया कमेंट

चहल ने किया कमेंट

धनश्री की इस पोस्ट पर उनके पति युजवेंद्र चहल समेत कई क्रिकेटर्स ने कमेंट किया है। धनश्री की पोस्ट पर चहल ने लिखा, जल्दी ठीक हो जाओ वाइफ। इसके अलावा उन्होंने दिल की इमोजी भी कमेंट में पोस्ट की। भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी जल्दी स्वस्थ होने की दुआ की। भारतीय टीम इन दिनों दुबई में एशिया कप खेल रही है। चहल भी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं। घुटने की चोट के कारण ही धनश्री चहल के साथ दुबई नहीं गई थीं।

यूट्यूब से हुईं फेमस

यूट्यूब से हुईं फेमस

धनश्री ने मुंबई के एक कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई की, लेकिन शुरुआत से ही उन्हें डांस का शौक था, ऐसे में उन्होंने इसी को अपने करियर के रूप में चुना। 2017 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल बनाया और धीरे-धीरे वह काफी फेमस हो गईं। वह चहल को सपोर्ट करने के लिए अक्सर मैदान पर भी नजर आती हैं। धनश्री और चहल दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी और तुरंत ही एक-दूसरे से प्यार हो गया। कुछ महीनों तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने दिसंबर 2020 में शादी कर ली थी।

चहल का करियर

चहल का करियर

भारतीय टीम के सीनियर स्पिनर युजवेंद्र चहले ने अपने करियर में अब तक 67 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 26.39 की औसत और 5.22 की इकॉनमी से 118 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 2 बार 5 विकेट और 5 बार चार विकेट चटकाए हैं। वहीं 64 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में चहल ने 24.58 की औसत और 8.03 की इकॉनमी से 79 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 1 बार 5 और 2 बार 4 विकेट भी अपने नाम किए हैं। आईपीएल 2022 में चहल ने 17 मुकाबलों में 19.51 की औसत और 7.75 की इकॉनमी से 27 विकेट अपने नाम किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+