धनश्री वर्मा ने सुनाई तलाक की दर्दभरी दास्तां, बताया कोर्ट में अंतिम दिन चहल ने क्या किया? पहली बार बड़ा खुलासा
Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच तलाक हो गया है और दोनों का जीवन अब अलग पटरी पर चल रहा है। चहल अपने खेल में व्यस्त हैं और धनश्री अपने काम में व्यस्त हैं। इस बीच धनश्री वर्मा ने उस दिन का जिक्र किया है, जब उनके तलाक का फैसला आया।
कोर्ट में अंतिम दिन जब जज फैसला सुना रहे थे, उस दिन धनश्री की कंडीशन कैसी थी और क्या हुआ था। उसके बारे में धनश्री ने खुद प्रतिक्रिया दी है। धनश्री ने बताया कि फैसला सुनते समय उनकी स्थिति खराब थी और निर्णय के तुरंत बाद चहल वहां से चले गए।

ह्युमंस ऑफ़ बॉम्बे से बातचीत करते हुए धनश्री वर्मा ने कहा कि मुझे सच में लगता है कि जिस दिन यह सब हुआ, वह मेरे और परिवार के लिए बेहद भावुक पल था। मुझे आज भी वो पल साफ़-साफ़ याद है जब मैं वहाँ खड़ी थी और फैसला सुनाया जाने वाला था। भले ही मैंने खुद को मानसिक रूप से इसके लिए तैयार कर लिया था, लेकिन जब वो पल आया तो सबकुछ बहुत भारी लगने लगा। मैं खुद को रोक नहीं पाई। सबके सामने ज़ोर-ज़ोर से रोने लगी। उस वक़्त मेरे अंदर क्या चल रहा था, उसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।
Dhanashree Verma पीछे से निकलीं
धनश्री ने आगे कहा कि फैसले के बाद चहल बाहर चले गए। टी-शर्ट (जो चहल ने 'Be Your Sugar Daddy' लिखकर पहनी थी) और मीडिया का मामला चल रहा था और मुझे अंदर होने की वजह से कुछ पता नहीं चला कि क्या हो रहा है। मुझे अच्छा नहीं लग रहा था इस वजह से अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ पीछे के गेट से बाहर निकली। वह बहुत दुखद पल था। ऐसे समय पर आप कैमरे अपने चेहरे पर नहीं चाहते। मैं और फ्रेंड साँस लेने का प्रयास कर रहे थे, पल बहुत भावुक और अस्थिर करने वाला था, खासकर ऐसे समय में जब आप जानते हैं कि लोग आपको ही दोष देने वाले हैं।
Dhanashree Verma ने ली एलिमनी
गौरतलब है कि धनश्री वर्मा ने तलाक के समय चहल से एक बड़ी रकम बतौर एलिमनी ली थी, 4 करोड़ 75 लाख की राशि चहल ने दी थी। अब भी धनश्री सोशल मीडिया पर कोई फोटो या विदेश यात्रा का जिक्र करती हैं, तो लोग एलिमनी की रकम को लेकर ताना मारते हैं।












Click it and Unblock the Notifications