'महिलाओं को दोष देना...', युजवेंद्र चहल को मिस्ट्री गर्ल के साथ देख छलका धनश्री वर्मा का दर्द, पोस्ट वायरल
Dhanashree Verma Shares Cryptic Post: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। टीम से बाहर रहने के बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में वह भारतीय टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आये। रविवार को दुबई में युजवेंद्र चहल आरजे माहवाश संग स्टेडियम में मैच देखते नजर आए। इस दौरान की उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है।
धनश्री वर्मा का छलका दर्द (Dhanashree Verma Shares Cryptic Post)
इस बीच अब युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा का एक क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है। धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उन्होंने महिलाओं को लेकर बड़ी बात लिखी है। उन्होंने लिखा कि महिला को दोष देना, हमेशा ही फैशन में रहा है। सोशल मीडिया पर धनश्री का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

शादी के चार साल बाद लिया तलाक
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी 2020 में हुई थी, और ये कपल फैंस के बीच हमेशा चर्चाओं में बने रहे। दोनों ने अपनी शादी को सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया था, और उनके फैंस ने इसे बहुत पसंद किया था। हालांकि, शादी के चार साल बाद उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया। इस फैसले के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उनके रिश्ते में दरार आने की खबरें सामने आई थीं।
युजवेंद्र चहल की तस्वीरें हो रही है वायरल
तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी को लेकर महीनों से चल रही खबरों और अफवाहों के बाद एक नया अपडेट सामने आया है। दुबई स्टेडियम में महवश के साथ देखे जाने के बाद फैंस ने उनके रिश्ते के बारे में अटकलें लगाने शुरू कर दिए हैं। महवश ने मैच से कई पोस्ट शेयर करके अटकलों को और हवा दी, जिसमें एक वीडियो भी शामिल था जिसमें वह और चहल एक हल्के-फुल्के पल को शेयर करते हुए दिखाई दे रहे थे। अपनी पोस्ट को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, "कहा था ना जीता के आऊंगी, मैं टीम इंडिया के लिए गुड लक हूं!"












Click it and Unblock the Notifications