Yuzvendra Chahal के बर्थडे पर Dhanashree Verma ने शेयर की खास पोस्ट, दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का आज 32वां बर्थडे है।

नई दिल्ली, 23 जुलाई: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का आज 32वां बर्थडे है। चहल का जन्म 23 जुलाई, 1990 को हुआ था। जन्मदिन के खास मौके चहल की पत्नी और जानी-मानी कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में धनश्री ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए चहल को बर्थडे विश किया है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, लाइफ सिर्फ एक जर्नी है, लेकिन फिर भी कई मायनों में बहुत खूबसूरत है। तुम एक अच्छे इंसान हो और भगवान हमेशा तुम पर दयालु रहें। जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं तुम्हारी बहुत बड़ी फैन हूं।

डिजिटली हुआ था प्यार

डिजिटली हुआ था प्यार

धनश्री ने जिन तस्वीरों को शेयर किया है उनमें देखा जा सकता है कि चहल नेचर के बीच उन्हें बाहों में लिए दिख रहे हैं। धनश्री ने प्रिंटेड ऑफ शोल्ड गाउन पहना हुआ है। चहल और धनश्री की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर चहल ने अपनी टीचर को दिल दे दिया था। पहले लॉकडाउन के दौरान दोनों की वर्चुअली मुलाकात हुई थी। धनश्री ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि लॉकडाउन के दौरान चहल ने उनकी ऑनलाइन क्लास जॉइन की थी और इस दौरान ही वह उन्हें दिल दे बैठे।

3 महीने रहे रिलेशन में

3 महीने रहे रिलेशन में

3 महीने के रिलेशन के बाद ही चहल और धनश्री ने सगाई कर ली थी। दोनों ने अगस्त 2020 में सगाई की और 22 दिसंबर 2020 में शादी कर ली थी। धनश्री डांस कोरियोग्राफरके साथ ही एक डेंटिस्ट भी हैं। उन्होंने मुंबई के एक कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई की, लेकिन शुरुआत से ही उन्हें डांस का शौक था, ऐसे में उन्होंने इसी को अपने करियर के रूप में चुना। 2017 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल बनाया और धीरे-धीरे वह काफी फेमस हो गईं। धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह चहल को सपोर्ट करने के लिए अक्सर मैदान पर भी नजर आती हैं।

चहल का करियर

चहल का करियर

भारतीय टीम के सीनियर स्पिनर युजवेंद्र चहले ने अपने करियर में अब तक 65 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 26.80 की औसत और 5.19 की इकॉनमी से 113 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 2 बार 5 विकेट और 4 बार चार विकेट चटकाए हैं। वहीं 62 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में चहल ने 23.94 की औसत और 8.09 की इकॉनमी से 79 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 1 बार 5 और 2 बार 4 विकेट भी अपने नाम किए हैं। आईपीएल 2022 में चहल ने 17 मुकाबलों में 19.51 की औसत और 7.75 की इकॉनमी से 27 विकेट अपने नाम किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+