Dhanashree: 'पहले दिल भेजा और फिर,' चहल के बाद धनश्री के जीवन में ये किसने दी दस्तक?
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और कोरियोग्राफर-यूट्यूबर धनश्री वर्मा (Dhanashree verma) के बीच तलाक हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चहल और धनश्री वर्मा की शादी अब ऑफिशियली खत्म होने की कगार पर है। तलाक की कार्यवाही पूरी होने के बाद वे अब पति-पत्नी नहीं हैं। इस बीच धनश्री वर्मा की एक पोस्ट पर एक्ट्रेस का दिलचस्प रिप्लाई देखने को मिला है।
उन्होंने शिवरात्रि के दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने भगवान शिव के आशीर्वाद से अपनी ताकत और आत्मविश्वास को महसूस करने की बात की थी। इस पोस्ट के बाद उनके एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'तुम कमाल हो।'

जिस पर धनश्री ने रिप्लाई करते हुए दिल, गुलाब का फूल और KISS का इमोजी भेजते हुए धन्यवाद किया और लिखा, आप खुद बहुत कमाल हैं। यह मामला तब चर्चा का विषय बन गया जब कुछ लोग सोचने लगे कि क्या यह किसी नए रिश्ते का इशारा था, खासकर चहल से अलग होने के बाद।
क्या धनश्री के जीवन में कोई नया शख्स आ चुका है?
क्या धनश्री के जीवन में अब कोई नया शख्स आ चुका है? जो उनके दिल में जगह बना चुका है? लेकिन सच्चाई कुछ और थी। यह सब केवल एक फैन के लिए था। धनश्री का यह जवाब किसी नए बॉयफ्रेंड को लेकर नहीं था, बल्कि यह उनकी फैन को दिए गए एक साधारण धन्यवाद का हिस्सा था।
फीमेल फैन पर धनश्री को आया प्यार
उन्होंने यह शब्द और इमोजी सिर्फ अपने फैन के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए शेयर किए थे, न कि किसी रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत को लेकर, और गौर करने वाली बात ये है कि, ये रिप्लाई धनश्री की फीमेल फैन के लिए था।
अभी कोर्ट में है चहल-धनश्री के तलाक का मामला
दरअसल, क्रिकेटर चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। दोनों के रिश्ते में साल 2023 में कड़वाहट आई। और उन्होंने अलग-अलग रहने का फैसला किया। मामले को देख रही धनश्री की वकील अदिति मोहन ने कहा, 'मामला फिलहाल कोर्ट में है और तलाक फाइनल नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications