एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा? फैंस ने लिए जमकर मजे, वीडियो हो रहा वायरल
Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal: पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हराकर इस सीजन अपना दबदबा बरकरार रखा है। आरसीबी के एक्स खिलाड़ी यजुवेंद्र चहल ने पंजाब की इस जीत में अहम भूमिका निभाई। आरसीबी से पहले केकेआर के खिलाफ मिली जीत में भी युजवेंद्र चहल का बड़ा रोल रहा था। चहल ने इस मैच में ओवर में सिर्फ 11 रन दिए और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और जितेश शर्मा का विकेट लेने में सफलता हासिल की।
चहल का वीडियो हो रहा वायरल (Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal)
आईपीएल शुरू होने के दो दिन पहले 20 मार्च को युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक को मंजूरी मिली थी। इस बीच युजवेंद्र चहल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धनश्री वर्मा भी नजर आ रही हैं। दरअसल, धनश्री वर्मा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। काले क्रॉप टॉप और लो-वेस्ट जींस में उनका कैजुअल लुक बेहद स्टाइलिश था। इस दौरान वहां मौजूद टीवी पर गेंदबाजी करते दिखाई दे रहे थे।

फैंस ने सोशल मीडिया पर लिए मजे
युजवेंद्र चहल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा भले ही अब पति-पत्नी न हों, लेकिन उन्हें लेकर फैंस लगातार कमेंट्स करते रहते हैं। एयरपोर्ट पर धनश्री वर्मा के पीछे लगी बड़ी सी स्क्रीन पर पंजाब किंग्स और आरसीबी का मैच चल रहा था, उस वक्त युजवेंद्र चहल की तस्वीर आ गई। जिसके बाद फैंस ने मजे लेते हुए धनश्री से पीछे देखने को कहा।
फॉर्म में लौटे चहल
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, "ठुकरा कर मेरा प्यार इंतकाम एयरपोर्ट पर देखोगी", तो दूसरे ने लिखा, "क्या टाइमिंग है।" वहीं एक अन्य फैन ने वायरल वीडियो के मजे लेते हुए कमेंट कर लिखा कि तेरा पीछा मैं ना छोडूगां। बता दें कि आईपीएल में युजवेंद्र चहल की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। वह गेंद से संघर्ष करते दिखाई दे रहे थे, वहीं पिछले दो मुकाबलों में उन्होंने अकेले दम पर पंजाब को जीत दिलाकर लय हासिल करने में सफलता हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications