हार के बाद भी श्रेयस अय्यर की जोरदार दहाड़, इन्स्टाग्राम पर फैन्स का सैलाब, रजत पाटीदार से डबल फॉलोवर्स
सफलता कब कदम चूम लेती है, इसके बारे में कोई नहीं जानता है। रजत पाटीदार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जो आरसीबी 17 साल लगातार खेलने के बाद एक बार भी ट्रॉफी हासिल नहीं कर पाई, वही टीम एक नए कप्तान के आते ही ट्रॉफी अपने नाम कर लेकर चली गई।
रजत पाटीदार का कद काफी ज्यादा बढ़ा है। दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर हैं, जो केकेआर को फाइनल में जीत दिलाकर चैम्पियन बनाने के बाद पंजाब किंग्स में आए थे, वहां अय्यर ने एक बार फिर से खुद को धांसू कप्तान साबित कर दिया और पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचा दिया। पंजाब किंग्स ने फाइनल मैच में जीत दर्ज करने की तरफ कदम बढ़ा दिए थे लेकिन अंत में 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इन सबके बीच रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर दोनों के फैन फॉलोइंग में वृद्धि देखने को मिली है। रजत पाटीदार तो रातोंरात हीरो बन गए हैं। फाइनल मैच के बाद इन दोनों के इन्स्टाग्राम फॉलोवर्स में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है। हार के बाद भी श्रेयस अय्यर को ज्यादा फैन्स मिले हैं।
श्रेयस अय्यर के कितने बड़े फॉलोवर्स
फाइनल मैच से ठीक पहले इन्स्टाग्राम पर श्रेयस अय्यर के फॉलोवर्स की संख्या 13.4 मिलियन थी, जो आज के दिन बढ़कर 13.8 मिलियन हो गई है। इसका मतलब यह है कि पिछले 24 घंटों में अय्यर ने 40 हजार फॉलोवर्स प्राप्त किये हैं, जो एक बड़ी संख्या कही जा सकती है।
रजत पाटीदार की क्या रही संख्या
दूसरी तरफ रजत पाटीदार भी पीछे नहीं रहे हैं। उनको भी इन्स्टाग्राम पर हजारों लोगों ने फॉलो किया है। फाइनल मैच से पहले रजत पाटीदार को इन्स्टाग्राम पर कुल 2.5 मिलियन लोग फॉलो कर रहे थे। आरसीबी की खिताबी जीत के बाद रजत पाटीदार के कुल फॉलोवर अब 2.7 मिलियन हो गए हैं। इसका मतलब है कि रजत पाटीदार के 20 हजार फॉलोवर बढ़ गए हैं। दोनों कप्तानों के बढे हुए टोटल फॉलोवर्स को मिलाया जाए, तो आंकड़ा 60 हजार हो जाता है।
पंजाब किंग्स का बढ़ा इंतजार
आरसीबी की तरह पंजाब किंग्स के पास भी पहला टाइटल जीतने का मौका था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और यह इंतजार लम्बा चला गया। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ऐसी दो टीमें हैं, जो 18 साल में कोई टाइटल नहीं जीत पाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications