दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी को गिरफ्तार करने का आदेश, कौन है यह क्रिकेटर? किस अपराध पर आया हाई कोर्ट का ऑर्डर

दिल्ली कैपिटल्स के एक खिलाड़ी को अरेस्ट करने का ऑर्डर आया है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि, अभिषेक पोरेल हैं। उनके ऊपर संगीन अपराध का केस दर्ज कराया गया था। इस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त निर्णय सुना दिया।

एक छात्रा का यौन उत्पीड़न और निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने के प्रयास के आरोप में यह निर्णय आया है। हुगली के मगरा थाने की पुलिस को हाई कोर्ट ने अभिषेक पोरेल और एक अन्य व्यक्ति को जल्दी गिरफ्तार करने का ऑर्डर दिया गया है।

Abhishek Porel

क्या हैं क्रिकेटर पर आरोप?

छात्रा के अनुसार अभिषेक पोरेल ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया था और बाद में मुकर गए। इसके अलावा निजी तस्वीरों को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी भी दी गई। इन सबके बाद ही थाने में एफआईआर दर्ज की गई और कोर्ट ने आदेश पारित कर दिया।

इलेक्ट्रिक उपकरण जब्त करने का ऑर्डर

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। पोरेल पर अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह के सम्बन्ध होने के आरोप लगे हैं। पीड़ित छात्रा के वकीलों ने कोर्ट में यह बताया है कि मोबाइल में अन्य महिलाओं के फोटो भी हैं। कोर्ट ने क्रिकेटर के इलेक्ट्रिक उपकरणों को जब्त करने का आदेश दिया है ताकि फोटोज को इंटरनेट पर नहीं फैलाया जा सके।

कोर्ट का पुलिस को सख्त आदेश

कलकत्ता हाई कोर्ट के जज सौगत भट्टाचार्य ने इस मामले में पुलिस को कहा है कि सख्ती से काम किया जाए और कोई लापरवाही नहीं बरते। इसके अलावा मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को तय कर दी गई है। अभिषेक पोरेल पर गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज किया है।

दिल्ली कैपिटल्स में कितने साल से हैं क्रिकेटर

गौरतलब है कि पिछले तीन सालों से अभिषेक पोरेल को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ रखा है। 20 लाख रुपये में उनको खरीदने के बाद रिटेंशन में 4 करोड़ की बड़ी रकम में रखा गया है। वह अनकैप्ड कैटेगरी में टीम में शामिल किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+