Delhi Capitals को लगा सबसे बड़ा झटका, IPL 2024 को बीच में छोड़कर अपने देश लौटा यह दिग्गज
Delhi Capitals Mitchell Marsh: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं। 6 में से टीम को चार में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जीत हासिल की थी। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की यह दूसरी जीत है।
दिल्ली को लगा बड़ा झटका
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले जीतने के बावजूद दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की टीम के मैच विनर ऑल राउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श चोटिल होकर वापस अपने देश ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे मिचेल मार्श की वापसी को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है। अगर मिचेल मार्श चोट की वजह से आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाते हैं तो यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका साबित होगा।

कप्तान ऋषभ पंत लौटे फॉर्म में
दिल्ली कैपिटल के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान ऋषभ पंत अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ भी उन्होंने टीम के लिए अहम रन जोड़े थे। दिल्ली के लिए प्लेऑफ में पहुंचना बड़ी चुनौती होगी। हालांकि टीम के पास अभी भी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का मौका बना हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स अगर अपने आने वाले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करती है तो फिर वह प्लेऑफ में जगह बना लेगी।
गुजरात से होगा अगला मैच
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ युवा ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी जैक फ्रेजर मैकगर्क ने अपना डेब्यू किया। कुणाल पंड्या ने एक ही ओवर में तीन छक्के जड़कर अपने हुनर का परिचय दिया। पहले ही मुकाबले में दिल्ली की तरफ से उन्होंने मैच विनिंग पारी खली। जैक फ्रेजर मैकगर्क की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली की टीम लखनऊ के खिलाफ आसानी से लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रही। दिल्ली को अपना अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ 17 अप्रैल को खेलना है।












Click it and Unblock the Notifications