Delhi Capitals Full Squad: ऋषभ पंत की दिल्ली में शामिल हुए पांच नए दबंग, यहां देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
IPL 2023 Delhi Capitals Full Squad: आईपीएल ऑक्शन खत्म होने के बाद आइए एक नजर डालते हैं टीमों के फुल स्क्वाड पर...और जानते हैं कि इस नीलामी के दौरान किस टीम को कितना फायदा पहुंचा है।

IPL 2023 Delhi Capitals Full Squad: आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लंबे समय तक कैमरुन ग्रीन का पीछा किया। लेकिन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को ग्रीन को खरीदने से रोक दिया। दिल्ली ने अपने ज्यादतर खिलाड़ियों को रिटेन किया था। ऐसे में टीम कुछ प्लानिंग के साथ ऑक्शन में नजर आई। हालांकि, टीम को पिछले सीजन के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर का विकल्प नहीं मिल सका।
दिल्ली ने राइली रूसो पर जताया भरोसा
दिल्ली की टीम ने निकलोस पूरन को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश की। लेकिन लखनऊ ने 16 करोड़ देकर पूरन को अपने साथ कर लिया। लिहाजा दिल्ली के पास अंत में राइली रूसो को खरीदना पड़ा। पहले राउंड में अनसोल्ड रहने वाले राइली रूसो के लिए दूसरे राउंड में राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरकार 4 करोड़ 60 लाख में दिल्ली ने राइली रूसो को खरीदा। दिल्ली की टीम ने इस नीलामी में पांच खिलाड़ियों को खरीदने का काम किया, जिसमें दो गेंदबाज और तीन बल्लेबाज शामिल हैं।
दिल्ली ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव
फिल साल्ट ( 2 करोड़ रुपये)
ईशांत शर्मा (50 लाख रुपये)
मुकेश कुमार (5.50 करोड़)
मनीष पांडे (2.40 करोड़)
राइली रूसो (4.60 करोड़)
ऑक्शन के बाद ऐसी है दिल्ली की टीम
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम- ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मनीष पांडे , मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नार्जे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी , मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, फिल सॉल्ट, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications