Delhi Blast के साए में जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, दिल्ली को हराकर किया कमाल, 65 साल बाद हुआ ऐसा!
Delhi Blast, Ranji Trophy 2025: भारतीय घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में मंगलवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर की टीम ने सात बार की चैंपियन दिल्ली को रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में सात विकेट से करारी शिकस्त दी। यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दिल्ली के खिलाफ जम्मू-कश्मीर की पहली जीत है। इसके साथ ही लंबे समय के इंतजार को भी खत्म किया।
65 सालों में पहली बार मिली जीत (Delhi Blast, Ranji Trophy 2025)
पिछले 1960 से अब तक दोनों टीमों के बीच 43 मुकाबले हुए थे, जिनमें से 37 में दिल्ली ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार जम्मू-कश्मीर ने ओपनर कमरान इक़बाल के शानदार शतक की बदौलत इतिहास रच दिया। दिल्ली क्रिकेट के लिए यह हार एक बड़ा झटका है। कोच सरनदीप सिंह के मार्गदर्शन वाली दिल्ली की टीम चार मैचों के बाद ग्रुप डी में आठ टीमों में से छठे स्थान पर है, जिसके पास केवल सात अंक हैं। अब उनका नॉकआउट में पहुंचना लगभग असंभव है।

आखिर क्या रही हार की वजह?
टीम के खराब प्रदर्शन के पीछे कई कारण रहे हैं। टीम का गलत चयन, खराब रणनीति, अनुभवी कप्तानी की कमी और सबसे बड़ा कारण खिलाड़ियों के बीच आपसी कलह इस हार की वजह मानी जा रही है। डीडीसीए (DDCA) के दबाव के चलते पिछले सीजन के बाद भी सरनदीप सिंह को मुख्य कोच बनाए रखने से टीम के प्रदर्शन में कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिला है।
जम्मू-कश्मीर ने आसानी से जीता मैच
जीत के लिए 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर को अंतिम दिन केवल 124 रन की ज़रूरत थी। ओपनर क़मरान इक़बाल (147 गेंदों में 133 नाबाद) ने अपनी लंबी छलांग और दमदार शॉट्स का इस्तेमाल करते हुए पिच पर किसी भी टर्न को प्रभावी नहीं होने दिया। उन्होंने अंत में एक हाथ से स्लॉग-स्वीप छक्के और लॉफ्टेड चौके लगाए।
दिल्ली की टीम में कुछ अजीबोगरीब चयन देखने को मिले। दिल्ली प्रीमियर लीग के टॉप स्कोरर अर्पित राणा को सीम गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते देखा गया। वहीं प्रियांश आर्य को पहले दो मैचों के लिए बाहर बैठाया गया, और फिर उन्हें नंबर 4 पर खिलाया गया। सबसे बड़ी बात यह रही कि बेंच पर दो अच्छे कीपर-बल्लेबाज तेजस्वी दहिया और प्रणव रघुवंशी होने के बावजूद आठ सीज़न में 30 से कम औसत वाले अनुज रावत को लगातार खिलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications