Deepika Padukone: रणवीर या रणबीर नहीं, इस क्रिकेटर से जुड़ा था दीपिका पादुकोण का नाम! फैंस भी हो गए थे शॉक्ड

Deepika Padukone love Story: दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ एक खुशहाल वैवाहिक जीवन बिता रही हैं। हाल ही में वे एक प्यारी सी बेटी 'दुआ' की मां भी बनी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह और रणबीर कपूर से पहले दीपिका का नाम भारतीय क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी के साथ जुड़ा था? दीपिका पादुकोण आज 40 साल की हो गई हैं और इस अभी भी वह खूबसूरती में युवा एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं।

युवी से जुड़ा था दीपिका का नाम (Deepika Padukone love Story)

यह बात साल 2000 की है, जब दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम नहीं रखा था। दीपिका उस वक्त वह मॉडलिंग की दुनिया का जाना-माना नाम थीं। दूसरी ओर युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े सितारों में से एक थे। युवराज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्टाइलिश अंदाज के लिए युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे।

Deepika Padukone 1

कई बार एक साथ नजर आए युवी और दीपिका

खबरों की मानें तो इन दोनों की मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। जल्द ही दोनों को कई हाई-प्रोफाइल पार्टियों और इवेंट्स में एक साथ देखा जाने लगा। उस दौर में मीडिया में यह चर्चा आम थी कि बॉलीवुड की यह उभरती हुई एक्ट्रेस और क्रिकेट का यह 'पोस्टर बॉय' एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दीपिका और युवराज ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनकी नजदीकियों ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

क्यों टूटा रिश्ता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके अलग होने की मुख्य वजह करियर की प्राथमिकताएं और व्यस्त शेड्यूल था। दीपिका उस समय बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं और पूरी तरह अपने काम पर ध्यान देना चाहती थीं। युवराज सिंह भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ी थे, जिसके कारण उन्हें सालभर विदेशी दौरों पर रहना पड़ता था।

स्टारडम और पब्लिक अटेंशन के बीच एक लंबी दूरी के रिश्ते को निभाना दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया था, जिसके चलते उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। ब्रेकअप के बाद दोनों ने अपनी-अपनी राहें चुन लीं। दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की और आज वे एक खुशहाल परिवार के साथ हैं। वहीं, युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेज़ल कीच से शादी की और वे भी अपनी पारिवारिक जिंदगी का आनंद ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+