इस युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन काट देगा विराट कोहली का टीम से पत्ता? पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली, जुलाई 08। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में खेल रहे दीपक हुड्डा का शानदार प्रदर्शन जारी है। दीपक हुड्डा ने पहले आयरलैंड के खिलाफ और अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में विस्फोटक पारी खेली है। आयरलैंड के खिलाफ तो दीपक हुड्डा ने शतक भी लगाया था। गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ भी दीपक ने आक्रामक पारी खेलकर लोगों का ध्यान जरूर आकर्षित किया है। जिस हिसाब से हुड्डा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वो 3 नंबर पर विराट कोहली के लिए खतरा साबित हो रहे हैं, लेकिन यह बात हम नहीं बल्कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम कह रहे हैं।

हुड्डा का प्रदर्शन करना कोहली पर बनाएगा दबाव!

हुड्डा का प्रदर्शन करना कोहली पर बनाएगा दबाव!

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक, वसीम जाफर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि दीपक हुड्डा का लगातार अच्छा प्रदर्शन करना विराट कोहली पर दबाव डाल सकता है। वसीम जाफर ने कहा है कि कोहली अभी फॉर्म में नहीं हैं, इसलिए हुड्डा का परफॉर्म करना कोहली के उपर कहीं ना कहीं अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव डालेगा। वसीम जाफर का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में कोहली जब वापस टीम में आएंगे तो उनके उपर तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रन बनाने का दबाव होगा।

Recommended Video

    IND vs WI: Selectors ने नहीं, Virat Kohli ने खुद किया आराम का फैसला | वनइंडिया हिन्दी | *Cricket
    खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं कोहली

    खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं कोहली

    वसीम जाफर ने कहा है कि ऐसा नहीं है कि जो दबाव विराट पर होगा, उसमें वो निराश ही करेंगे, हो सकता है कि उस दबाव में विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा जाए। आपको बता दें कि विराट कोहली लंबे टाइम से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आईपीएल में भी विराट के बल्ले से रन नहीं निकले थे। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में विराट ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए थे। आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में विराट को आरम दिया गया था, लेकिन अब दूसरे टी20 में वो टीम का हिस्सा होंगे।

    दीपक हुड्डा की पिछली पांच पारियां

    दीपक हुड्डा की पिछली पांच पारियां

    आपको बता दें कि दीपक हुड्डा ने टी20 की पिछली पांच पारियों में 150 के उपर के स्ट्राइक रेट से 288 रन बनाए हैं। इसमें आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने एक शतक भी जड़ा था। दीपक हुड्डा की पिछली पांच पारियों का अगर स्कोर देखें तो कुछ इस प्रकार है- 45, 47, 104, 59 और 33। बता दें कि इन सभी पारियों में दीपक हुड्डा ने विस्फोटक अंदाज में बैटिंग की है। अपने प्रदर्शन की वजह से दीपक हुड्डा टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी दावेदारी ठोकते हुए नजर आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+