'हर हर महादेव', भारत-पाक मैच के बाद दुबई से सीधा इंडिया पहुंचा ये खिलाड़ी, बाबुलनाथ मंदिर में टेका माथा
Indian Cricketer visit Shri Babulnath Temple: चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली की दमदार पारी के दम पर भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। कोहली ने नाबाद 100 रन बनाकर भारत को एकतरफा अंदाज में जीत दिला दी। विराट कोहली को शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का भी अच्छा साथ मिला। भारत को अब अपना अगला मुकाबला 2 मार्च यानी रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।
तिलक वर्मा पहुंचे थे दुबई (Indian Cricketer visit Shri Babulnath Temple)
भारतीय युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्य़कुमार यादव भी अपनी पत्नी के साथ इस मुकाबले का आनंद उठाते नजर आये। हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरी टीम 241 पर सिमट गई। जिसके बाद भारत ने 45 गेंद रहते मैच को आसानी से जीत लिया।

बाबुलनाथ मंदिर में पहुंचें तिलक वर्मा
भारत की जीत के बाद तिलक वर्मा दुबई से वापस भारत लौट आए हैं। तिलक वर्मा महाशिवरात्रि के खास मौके पर मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में पहुंचें। जहां उन्होंने दीपक चाहर और कर्ण शर्मा के साथ भगवान शिव के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर इन तीनों ही क्रिकेटर की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के कैप्शन में हर हर महादेव लिखा हुआ है।
आईपीएल में मुंबई के लिए खेलेंगे तीनों खिलाड़ी
दीपक चाहर, तिलक वर्मा और कर्ण शर्मा आईपीएल 2025 में एक ही टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। बता दें कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश और दुनिया में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जो भगवान शिव के सम्मान में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का दिन विशेष रूप से शिव भक्तों के लिए उपवास, पूजा और ध्यान का दिन होता है।












Click it and Unblock the Notifications