जया भारद्वाज संग शादी के बंधन में बंधे दीपक चाहर, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

chahar

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने बुधवार अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लिए। दोनों ने फतेहाबाद रोड स्थित जेपी पैलेस में शादी की जहां उनके खास मेहमान शामिल रहे। शादी की कई तस्वीरें भी अब सामने आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- युवा खिलाड़ी का खुलासा- इसकी सिफारिश के चलते मिला CSK के लिए खेलने का माैका

Recommended Video

    Deepak Chahar Wedding: Deepak Chahar ties the knot with Jaya | वनइंडिया हिन्दी | #Cricket
    जया ने पहना था क्रीम कलर का लहंगा

    जया ने पहना था क्रीम कलर का लहंगा

    दीपक चाहर घोड़ी पर बैठकर बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर होटल पहुंचे। उनके साथ-साथ चल रहे चचेरे भाई लेग स्पिनर राहुल चाहर और बहन मालती चाहर ने इस दाैरान खूब डांस किया। दीपक ने सफेद रंग की शेरवानी और पगड़ी पहनी थी। उन्होंने ग्रीन कलर की हैवी माला कैरी की हुई है। तो वहीं जया ने क्रीम कलर का लहंगा पहनी हुई नजर आईं।

    जमकर हुआ डांस

    जमकर हुआ डांस

    रात 10 बजे से विवाह की रस्में शुरू हुईं। इस शादी में दीपक और जया का परिवार बेहद खुश नजर आया। दूल्हे ने फिर पापा लोकेंद्र सिंह चाहर, चाचा देशराज चाहर, भाई राहुल चाहर, बहन मालती के साथ खास मेहमानों ने डांस किया। साथ ही जया के साथ भी दीपक ने डांस किया। इसके लिए उन्होंने खास प्रैक्सिट भी की थी।

    दी जाएगी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी

    दी जाएगी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी

    इस शादी में करीब 200-250 मेहमान शामिल थे। लेकिन दोनों की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी 3 जून को दिल्ली में की जाएगी। इस दाैरान दीपक चाहर अपने टीम साथियों को पार्टी देंगे, जिसमें एमएस धोनी, विराट कोहली से लेकर शिखर धवन, सचिन तेंदुलकर और अन्य दिग्गज शामिल होंगे। साथ ही क्रिकेटरों की पत्नियों को भी एक साथ देखने का माैका मिलेगा।

    मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है जया

    मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है जया

    बता दें कि दीपक चाहर ने आईपीएल 2021 में हुए एक मैच के बाद स्टेडियम में जया को घुटने के बल बैठकर प्रपोज किया था। तब दोनों ने एक दूसरे को रिंग पहनाई थी। जया भारद्वाज दिल्ली में एक कॉरपोरेट्स फॉर्म में काम करती है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। दीपक चाहर ने भारत के लिए 7 वनडे में 10 विकेट, 20 20 टी-20 मैच में 26 विकेट और 63 आईपीएल मैच में 59 विकेट चटकाए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+