5 महीने बाद वापसी को तैयार टीम इंडिया का यह खतरनाक गेंदबाज, एशिया कप में उड़ाएगा सभी की धज्जियां

नई दिल्ली, जुलाई 19। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर बहुत जल्द अब मैदान पर वापसी करने वाले हैं। जी हां, दीपक चाहर ने फिटनेस हासिल कर ली है और अब वो एशिया कप 2022 के लिए अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। दीपक ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो एक क्रिकेट मैच में गेंदबाजी करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में दीपक चाहर गेंद को स्विंग करा रहे हैं। वीडियो में दीपक चाहर अपनी पुरानी लय में नजर आ रहे हैं।

5 महीने बाद वापसी को तैयार दीपक चाहर

5 महीने बाद वापसी को तैयार दीपक चाहर

दीपक चाहर ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "5 महीने से भी अधिक समय के बाद मैदान पर गेंदबाजी करने में बहुत ही खुशी महसूस हो रही है। यह खुशी एकदम वैसी है जैसे मैंने डेब्यू किया था। #Return #Soon #bleedblue" आपको बता दें कि दीपक ने 5 महीने से भी अधिक समय से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, क्योंकि वो चोटिल थे। दीपक को आईपीएल से ठीक पहले इंजरी हुई थी, जिसके बाद उन्हें पूरे आईपीएल से बाहर होना पड़ा था। आईपीएल के बाद दीपक आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर रहे थे।

 पीठ में चोट लगी थी दीपक चाहर को

पीठ में चोट लगी थी दीपक चाहर को

आपको बता दें कि दीपक चाहर इस साल के ही शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वो आईपीएल में भी नहीं खेल पाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक को रिकॉर्ड 14 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन वो एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। बता दें कि दीपक चाहर की पीठ में चोट लगी थी, जिसकी वजह से उनका लंबे समय तक इलाज चला। चोट की वजह से ही दीपक चाहर दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

बेंगलुरु में देखे गए थे दीपक चाहर

बेंगलुरु में देखे गए थे दीपक चाहर

दीपक चाहर अब मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दीपक चाहर की चोट अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है। उन्होंने एनसीए में भी कुछ समय बिताया है। हाल ही दीपक को चिन्नास्वामी में एक होटल के बाहर भी देखा गया था, जहां रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला गया था। बता दें कि दीपक चाहर ने जून महीने में कहा था कि उन्हें अभी पूरी तरह से फिट होने में अभी 4-5 हफ्ते लगेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+