IPL के लिए देश से 'दगा', अब क्या होगा इन दिग्गजों का भविष्य, डीन एल्गर ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: आईपीएल के लिए दुनिया भर के खिलाड़ी कई बार अपने देश को भी ताक पर रख देते हैं। आमतौर पर खिलाड़ियों का मन आईपीएल में ही खेलने को होता है लेकिन उनको मन मारकर नेशनल टीम के साथ जुड़ना होता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अपनी नेशनल ड्यूटी पूरी करके ही आईपीएल से जुड़ते हैं क्योंकि वहां के बोर्ड के नियम कुछ सख्त हैं। पर दूसरी तरह कुछ गरीब क्रिकेट बोर्ड हैं जिन्होंने अपने खिलाड़ियों को ज्यादा छूट दी हुई है। वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी अनेकों बार आईपीएल में खेलते देखे गए हैं, जबकि उनकी नेशनल सीरीज भी जारी थी।

IPL के चलते फीकी रही बांग्लादेश-प्रोटियाज सीरीज

IPL के चलते फीकी रही बांग्लादेश-प्रोटियाज सीरीज

ताजा मामला दक्षिण अफ्रीका का है। जब बांग्लादेश की टीम प्रोटियाज के खिलाफ खेलने के लिए आई लेकिन अधिकतर मेजबान खिलाड़ियों ने आईपीएल का रुख कर लिया। इनमें कैगिसो रबाडा, मार्को येन्सन, लुंगी नगिदी, एनरिक नोर्टजे, रासी वॉन दर दुसैन और ऐडन मार्करम शामिल हैं।

बड़े सितारों की गैरमौजूदगी में सीरीज काफी नीरस रही। बांग्लादेश की टीम को दक्षिण अफ्रीका में पहली बार किसी वनडे सीरीज में जीत मिली तो वहीं टेस्ट मैचों में अफ्रीका ने वापसी करते हुए 2-0 से श्रंखला जीती।

आईपीएल के लिए भारत ना जाने के लिए कहा था

आईपीएल के लिए भारत ना जाने के लिए कहा था

दिलचस्प बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने इन खिलाड़ियों से आईपीएल के लिए भारत ना जाने के लिए कहा था। एल्गर चाहते थे कि ये खिलाड़ी अपने देश के लिए खेलने को वरीयता दें।

हालांकि किसी खिलाड़ी ने बात नहीं सुनी और आईपीएल के लुभावने पैसे की खनक उनको भारत खींचकर ले आई। दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने भी इस बात पर जोर दिया कि दुनिया की सबसे कठिन क्रिकेट लीग खेलने गए खिलाड़ियों ने अपनी जगह खाली कर दी है।

मुझे नहीं पता इन खिलाड़ियों को दोबारा चुना जाएगा या नहीं

मुझे नहीं पता इन खिलाड़ियों को दोबारा चुना जाएगा या नहीं

कप्तान डीन एल्गर ने भी कहा कि मुझे नहीं पता इन खिलाड़ियों को दोबारा चुना जाएगा या नहीं, ये मेरे हाथ से बाहर की बात है। एल्गर ने यह बात सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कही थी। गौरतलब है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बीसीसीआई से एक एग्रीमेंट किया हुआ है कि प्रोटियाज खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

टेस्ट सीरीज में छाए डीन एल्गर-

टेस्ट सीरीज में छाए डीन एल्गर-

श्रृंखला की बात करें तो कप्तान एल्गर चार पारियों में 56.75 के औसत से 227 रन बनाने वाले सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, इसके बाद टेम्बा बावुमा (चार पारियों में 194), महमूदुल हसन जॉय (चार पारियों में 141), कीगन पीटरसन (चार पारियों में 133) और सरेल इरवी (चार पारियों में 114 रन) का स्थान था।

गेंदबाजी में, बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज गेंदबाजों में टॉप थे, जिन्होंने दो मैचों में कुल 16 विकेट लिए। उनके बाद उनके साथी साइमन हार्मर (13 विकेट), मेहदी हसन (9 विकेट), तैजुल इस्लाम (9 विकेट) और तेज गेंदबाज खालिद अहमद (8 विकेट) हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+