SA vs NZ: दक्षिण अफ्रीका ने लगाया रनों का अम्बार, दो बल्लेबाजों ने जमाए शतक
NZ vs SA: हर बार की तरह इस बार भी दक्षिण अफ्रीका ने धाकड़ बैटिंग की। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 357 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। डी कॉक और वैन डर डुसेन ने शतकीय पारियां खेली।
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह सही साबित हुआ। दक्षिण अफ़्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा हर बार की तरह इस बार भी चलते बने। वह 24 रन के निजी स्कोर पर ही आउट हो गए। इसके बाद क्विंटन डी कॉक और रैसी वैन डर डुसेन ने मोर्चा संभाला।

क्विंटन डी कॉक अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद और तेज हो गए औत टूर्नामेंट का चौथा शतक जमा दिया। वह 114 रनों के स्कोर पर साउदी का शिकार बने। इससे पहले वह रैसी वैन डर डुसेन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की भागीदारी करने में सफल रहे थे।
वर्ल्ड कप में चार या इससे ज्यादा शतकों के मामले में डी कॉक तीसरे नम्बर पर हैं। रोहित शर्मा ने 5 और संगकारा ने 4 शतक एक वर्ल्ड कप संस्करण में जड़े थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप में 500 रन जड़ने के मामले में डी कॉक नम्बर एक पर आ गए हैं।
डी कॉक के आउट होने के बाद रैसी वैन डर डुसेन मैदान पर टिके रहे और अपना शतक पूरा करने के अलावा टीम को तेजी से आगे बढ़ाया। वह 133 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाड़े डेविड मिलकर ने अच्छी बैटिंग करते हुए फिफ्टी जड़ी और 53 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट पर 357 का स्कोर हासिल किया। टिम साउदी ने न्यूजीलैंड के लिए दो विकेट झटके।
दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को दबाव में लाने की रणनीति के साथ बैटिंग की और अंत में यही हुआ। कीवी गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे और दक्षिण अफ्रीका ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications