DC vs SRH: दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
DC vs SRH, IPL 2023: आईपीएल में आज, शनिवार को डबल हेडर का दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दिल्ली ने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स को उसके घर में सात रन से हराया था।

Today IPL Match, DC vs SRH Update: आईपीएल में आज डबल हेडर का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने जा रहा है। कप्तान डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम लगातार पांच हार के बाद पटरी पर लौटी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में कैपिटल्स की निगाह जीत की हैट्रिक पर होगी। दोनों टीमों के बीच आईपीएल का 40वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। फिलहाल, दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
कैपिटल्स और सनराइजर्स ने सात मैचों में दो-दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है। आईपीएल 2023 की अंकतालिका में सनराइजर्स हैदराबाद चार अंक और 0.725 के नेट-रनरेट के साथ 9वें स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स चार अंक और 0.961 के नेट-रनरेट के साथ 10वें स्थान पर है। दोनों ही टीमों को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो इस मुकाबले में जीत के साथ आगे बढ़ने पर फोकस करना होगा।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्खिया, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों को लगभग बराबर ही मदद मिलती है। ऐसे में आज का मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने की उम्मीद है। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से गेंदबाजी करने में यहां कोई दिक्कत नहीं होगा, बीच के ओवरों में स्पिनर को मदद मिल सकती है। इस पिच पर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के जीतने की संभावना अधिक है। अपने पिछले 73 घरेलू खेलों में दिल्ली कैपिटल्स 30 मौकों पर विजयी हुई हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की फुल स्क्वाड
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नार्जे, चेतन सकारिया, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान , कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव, अभिषेक पोरेल, प्रियम गर्ग।
सनराइजर्स हैदराबाद की फुल स्क्वाड
एडेन मार्करम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन, अनमोलप्रीत सिंह।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications