IPL 2024: लम्बे समय बाद खेल रहे ऋषभ पन्त नहीं झेल पाए आउट होने का दर्द, पोंटिंग के पास जाकर रो पड़े

DC vs PBKS: लम्बे समय के बाद मैदान पर वापसी करने वाले ऋषभ पन्त को देखकर फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। पन्त ने धांसू अंदाज में बल्लेबाजी की। जब वह मैदान पर जा रहे थे, उस समय फैन्स ने उनको काफी चीयर किया और काफी तेज हूटिंग देखने को मिली।

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में अपना अभियान विशाखापट्टनम में पंजाब किंग्स के साथ शुरू कर दिया। ऋषभ पन्त एक्सीडेंट के बाद पहली बार मैदान पर आए और कुछ आकर्षक शॉट खेलकर दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहे लेकिन लम्बा नहीं टिके।

rishabh pant

इसका मलाल उनको भी रहा। वह 13 गेंदों का सामना करने के बाद 18 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। पन्त को हर्षल पटेल की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने कैच करते हुए वापस पवेलियन की राह दिखा डाली। इसके बाद पन्त काफी मायूस दिखाई दिए।

कोच रिकी पोंटिंग के साथ डगआउट में बैठे हुए पन्त का एक छोटा वीडियो सामने आया है, ऐसा लगा जैसे वह खुद को ही अपने आउट होने का दोष दे रहे हों। वह खुद को कोसते हुए दिखाई दिए। इस दौरान पन्त थोड़े भावुक भी दिखाई दिए लेकिन उनके मन में ज्यादा गुस्सा था। ऐसा इसलिए था क्योंकि वह धांसू शुरुआत करने के बाद आउट होकर चलते बने।

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच काफी रोमांचक अंदाज में समाप्त हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 9 विकेट पर 174 रनों का अच्छा स्कोर बोर्ड पर लगाया। दिल्ली के लिए शाई होप ने सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक पोरेल ने 32 रन बनाए।

जवाबी पारी में खेलते हुए पंजाब किंग्स ने 6 विकेट पर 177 रनों का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। सैम करन ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। उनके अलावा लियाम लिविंगस्टोन का बल्ला भी चला, वह 38 रनों की नाबाद पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+